फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   More than four lakh devotees visited Markandeya Mahadev Temple

Varanasi News: मार्कंडेय महादेव मंदिर में चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Thu, 27 Feb 2025 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
More than four lakh devotees visited Markandeya Mahadev Temple
महाशिवरात्रि पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव... का उद्घोष करते हुए श्रद्धालुओं की टोलियां मंदिर की ओर बढ़ रही थीं। जलाभिषेक से पहले गंगा गोमती के संगम में चार लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से फूल भी बरसाए गए।
विज्ञापन

मार्कंडेय महादेव मंदिर में अर्धरात्रि से ही रैन-बसेरे, धर्मशालाओं में पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगला आरती के बाद गोस्वामी समाज के लोगों के जलाभिषेक के बाद मंदिर का पट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया। कतारों में खड़े संगम का जल मिट्टी के पात्रों में लिए भीड़ जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। भोर में चार बजे के बाद भीड़ बढ़ती गई। सुबह छह बजे के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ मार्कंडेय महादेव मंदिर के सामने कतार में खड़ी थी। दोपहर तक जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। भीड़ होने की वजह से मंदिर के मुख्य द्वार से ही जलाभिषेक कराया गया। मंदिर परिसर में जगह जगह सत्यनारायण भगवान की कथा, महामृत्युंजय जप, रूद्राभिषेक होता रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed