{"_id":"64e8bde37e6597171000f948","slug":"more-than-400-private-cameras-of-smart-city-varanasi-connected-to-command-and-control-center-2023-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: शहर के 400 से अधिक निजी कैमरे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े, सुरक्षा व्यवस्था होगी चौक-चौबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: शहर के 400 से अधिक निजी कैमरे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े, सुरक्षा व्यवस्था होगी चौक-चौबंद
Fri, 25 Aug 2023 08:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 25 Aug 2023 08:46 PM IST
सार
स्मार्ट सिटी की पहल पर वाराणसी शहर के कॉलोनी, घर व दुकानों के बाहर और गलियों में लगे 400 से अधिक निजी सीसी कैमरों को काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। इस कदम से वाराणसी की निगरानी और भी सुनियोजित ढंग से की जा सकेगी।
विज्ञापन
काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए वाराणसी शहर के 400 से अधिक निजी सीसी कैमरों को काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा गया है। सेफ सिटी परियोजना के तहत कैमरों को जोड़ने के लिए वाराणसी के सभी विभागों से समन्वय बनाया जा रहा है। ऐसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित शहर, सुरक्षित प्रदेश की परिकल्पना को मूर्त रूप देते हुए किया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त शिपू गिरि ने बताया की वाराणसी के सुरक्षा-कवच को और भी सुदृढ़ करने की मुहिम मील का पत्थर सिद्ध हो रही है। इस कदम से वाराणसी की निगरानी और भी सुनियोजित ढंग से की जा सकेगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने स्तर से लगे सीसीटीवी कैमरे विशेषकर जिनका व्यूइंग एंगल सड़क की तरफ हो।
विज्ञापन
शहर में 5000 से अधिक कैमरे
उनके इंटिग्रेशन कराने के लिए आगे आएं। mail@varanasismartcity.gov.in पर ईमेल के माध्यम से विवरण दें। ताकि यह कार्य और भी बड़े रूप में किया जा सके। कॉलोनी, घर व दुकानों के बाहर व गलियों में लगे निजी कैमरे इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
शहर में 5000 से अधिक कैमरे लगे हैं। अभी कंट्रोल कमांड सेंटर से स्मार्ट सिटी की तरफ से लगाए गए 2700 कैमरे जुड़े हैं। शहर के इंट्री प्वाइंट पर भी कैमरे लगेंगे।