{"_id":"60f328118ebc3e69097d7986","slug":"more-than-40-birth-and-death-certificates-issued-by-making-fake-id-password-in-varanasi-investigation-started","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः फर्जी आईडी-पासवर्ड बनाकर जारी किया 40 से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः फर्जी आईडी-पासवर्ड बनाकर जारी किया 40 से अधिक जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र, जांच शुरू
Sun, 18 Jul 2021 12:27 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:27 AM IST
सार
वाराणसी नगर निगम में तैनात सब रजिस्ट्रार के नाम पर फर्जी-आईडी पासवर्ड बनाकर ही लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी जारी कर दिए गए थे। अब सभी की नजरें कार्रवाई पर टिकी हैं।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्जी आईडी पासवर्ड बनाकर 40 से अधिक जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। प्रथम दृष्टया फर्जीवाड़े की आंच सहज जन सेवा केंद्रों तक पहुंच रही है, लेकिन अभी मामले की जांच चल रही है। अब सभी की नजरें कार्रवाई पर टिकी हैं। हालांकि अब तक वाराणसी नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
शनिवार को भी दिन भर पोर्टल बंद होने से प्रमाणपत्र नहीं बन सके। लोग दिनभर नगर निगम में परेशान रही। जिले में नगर निगम में तैनात सब रजिस्ट्रार के नाम पर फर्जी-आईडी पासवर्ड बनाकर ही लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र फर्जी जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक जो कि प्रमाणपत्र जारी करने के लिए सब रजिस्ट्रार होते हैं। उन्हें पत्र जारी कर पहले से चल रही आईडी पासवर्ड को बदलने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि जिन अधिकारियों के आईडी, पासवर्ड का इस्तेमाल कर फर्जी प्रमाणपत्र जारी किया गया है, उन्हें मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को भी कहा है।
विज्ञापन
अब स्वास्थ्य विभाग के लिए फर्जी आईडी, पासवर्ड बनाने की सही संख्या का पता लगाना मुश्किल है। जब तक शिकायत नहीं आती है तब तक सही जानकारी भी नहीं मिल पाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी दिक्कत के चलते पोर्टल बंद रहा।