फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   More than 300 surgeries had to be postponed in four days in BHU hospital

बीएचयू अस्पताल में हड़ताल: चार दिन में टालनी पड़ी 300 से ज्यादा सर्जरी, आईसीयू और इमरजेंसी ठप करने की चेतावनी

Mon, 25 Sep 2023 01:12 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 25 Sep 2023 01:12 PM IST
सार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में 20 दिसंबर की शाम को पिटाई के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। रविवार को भी आईएमएस निदेशक कार्यालय के पास दिन भर जूनियर डाॅक्टर बैठे रहे।

विज्ञापन
More than 300 surgeries had to be postponed in four days in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल में धरना देते जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अस्पताल की इमरजेंसी में 20 दिसंबर की शाम को पिटाई के विरोध में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। आज पांचवे दिन भी आईएमएस निदेशक कार्यालय के पास जूनियर डाॅक्टर धरने पर बैठे हैं। हड़ताल के कारण चार दिन में बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को मिलाकर करीब 300 से अधिक सर्जरी टालनी पड़ी है। सभी हमलावरों की गिरफ्तारी के साथ ही सुरक्षा आदि के मामले में ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर मिलाकर हर दिन औसतन 150 से अधिक सर्जरी होती है लेकिन चार दिन से महज 50 से 60 मरीजों की सर्जरी हो पा रही है। सामान्य ऑपरेशन को टाल दिया जा रहा है। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि जब सब कुछ सीसीटीवी फुटेज में कैद है तो पुलिस क्यों नहीं गिरफ्तारी कर रही है, यह समझ से परे हैं। बिना सुरक्षा के इस माहौल में काम करना भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन


आईसीयू, इमरजेंसी ठप रखने पर आज होगा अंतिम फैसला
जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार की सुबह से आईसीयू, इमरजेंसी में भी सेवा ठप रखने का निर्णय लिया था, लेकिन दोपहर में एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह, आईएमएस निदेशक प्रो.एसके सिंह, ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक को लेकर उन्होंने इस फैसले को सोमवार  तक टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: चाय वाले की बेटी को जीवनदान देने वालों का अमर उजाला ने किया सम्मान, डेढ़ साल से बीएचयू में है भर्ती
 

जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि सोमवार को एक बार फिर बैठक होगी। अगर हमलावरों की गिरफ्तारी तब तक नहीं होती है तो आईसीयू, इमरजेंसी के साथ ही इमरजेंसी ओटी समेत सभी सेवाओं को ठप कर दिया जाएगा।

नुक्कड़ नाटक से बताया दर्द, निकाला कैंडल मार्च

जूनियर डॉक्टरों ने रविवार देर शाम को आईएमएस गेट के पास नुक्कड़ नाटक का मंचन कर अस्पताल की इमरजेंसी में घटित घटनाओं का दृश्य दिखाया। इसके बाद आइएमएस बीएचयू गेट से वीसी आवास तक कैंडल मार्च भी निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed