फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   more dead bodies found in ganga in ghazipur

गाजीपुर में लाश मिलना जारी: चार दिन बाद गंगा में फिर मिले आठ शव, मचा हड़कंप

Thu, 13 May 2021 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 13 May 2021 04:23 PM IST
सार

इसे पहले गाजीपुर में ही गंगा में मिले 123 शवों को दफनाया गया, कई का अंतिम संस्कार भी कराया गया। बलिया में मिले 17 शवों को भी प्रशासन ने दफना दिया था। चंदौली जिले में आज चार शव मिले हैं।

विज्ञापन
more dead bodies found in ganga in ghazipur
शव हटाने के लिए पीपीई किट पहनते कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गाजीपुर जिले में चार दिन बाद एक बार गंगा किनारे गुरुवार को आठ शव मिलने से हड़कंप मच गया। जमानिया के दैत्रावीर बाबा शव दाह स्थल के पास मिले शवों को करंडा थाना क्षेत्र धरम्मरपुर गंगा घाट के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। ऐसे में बिहार प्रांत से आने वाले शवों पर प्रतिबंध के बावजूद शव मिलने से प्रशासनिक अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जमानिया दैत्रावीर बाबा शवदाह स्थल के पास लोग अंतिम संस्कार के लिए आए थे। इसी दौरान उनकी नजर किनारे लगे आठ शवों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी वहां मौजूद पुलिस टीम को दी। इधर जानकारी मिलते ही खंडविकास अधिकारी के नेतृत्व में कर्मचारी एवं पुलिस टीम गंगा घाट पहुंच गई।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी ने वहां के चार मजदूरों की मजदूरी तय कर सभी शवों नाव पर रखवा करंडा के धरम्मरपुर गंगा घाट भेजकर गड्ढा खोदकर दफनवा दिया। इस संबंध में विकासखंड अधिकारी हरि नारायण ने बताया कि शवों को दफनवा दिया गया है। साथ अन्य गंगा घाटों का भी निरीक्षण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

more dead bodies found in ganga in ghazipur
चंदौली में गंगा में मिले शव। - फोटो : अमर उजाला।

गाजीपुर में इससे पहले 123 शव दफनाए
गाजीपुर जिले में करंडा थाना क्षेत्र के धरम्मपुर गंगा के किनारे 123 शव मिले थे। शवों की संख्या अधिक होने पर खुदाई के लिए मंगलवार दोपहर में पोकलेन बुलानी पड़ी थी। इस दौरान लोगों को उधर जाने से रोक दिया गया था। इसी तरह सेवराई तहसील के नरवा घाट, सोझवा घाट, पंचमुखी घाट और बुलाकिया दास मठिया घाट के शवों को सोमवार देर रात से लेकर सुबह आठ बजे तक दर्जनों कर्मचारियों, ग्रामीणों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से किनारे ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

चंदौली में चार शव मिले
चंदौली जिले के धानापुर के बड़ौरा गांव में गंगा तट पर गुरुवार की सुबह गांव के लोगों ने कई शव देखे। लोगों ने बताया कि शवों में प्लास्टिक लिपटी हुई थी। सूचना के बाद हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा, एडीओ पंचायत, लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। गंगा किनारे पर कुल चार शव मिले हैं। पुलिस सफाईकर्मियों की मदद से प्रशासन शव को दफनाने का प्रबंध कर रही थी।

more dead bodies found in ganga in ghazipur
वाराणसी में सुजाबाद में शव निकालने के लिए पहुंचे गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी में मिले पांच शव
वाराणसी के रामनगर थाना इलाके में गुरुवार को पांच शव गंगा में उतराए मिले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची रामनगर थाने की सुजाबाद चौकी पुलिस शवों को बाहर निकालने की तैयारी में है। गोताखोरों को बुला लिया गया है। पुलिस के अनुसार सभी शव लगभग 60 फीसदी तक जले हुए हैं। इन शव को गंगा से निकालने के बाद पास में ही कहीं दफनाया जाएगा।

बलिया में 17 शव मिले
बलिया जिले के थाना नरही क्षेत्र अंतर्गत बलिया-बक्सर पुल के नीचे गंगा नदी के तट पर सोमवार की शाम को कुछ दिन पुराने क्षत-विक्षत अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। इसकी जांच उपजिलाधिकारी तथा क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि सभी शवों का उचित तरीके से गंगा नदी के तट पर ही पुलिस एवं प्रशासन की उपस्थिति में अंतिम संस्कार करा दिया गया। उक्त शवों के आने के स्रोत की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि गंगा किनारे कोटवा नारायणपुर से लेकर मांझी घाट तक कमावेश यही स्थिति है। मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने भरौली व उजियार घाट पर  कुल 17 शवों को दफनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed