फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moon sighted, Eid will be celebrated today

चांद का हुआ दीदार, आज मनेगी ईद

Tue, 03 May 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, Eid will be celebrated today
जिले में ईद का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा। सोमवार की शाम को चांद का दीदार कर लोगों ने मुल्क की तरक्की, अमनचैन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। बाद में एक दूसरे को ईद की बधाई दी। उधर, चांद रात को बाजार गुलजार रहे और रातभर खरीदारी का दौर चलता रहा। घरों में महिलाएं भी तैयारियों में जुटी रहीं। जबकि बच्चे त्योहार को लेकर खासे उत्साहित रहे।
विज्ञापन

देर शाम रमजान का आखिरी इफ्तार कर लोग मस्जिदों और घरों की छतों पर जा चढ़े। खुशी से भरे लोग पश्चिम की ओर चांद को तलाशते रहे। अचानक चांद दीदार हुआ तो लोग खुशी से चहक उठे। बारगाहे इलाही में हाथ उठा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली और अमनचैन की दुआ मांगी और एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

बच्चों में ईद को लेकर खासा उत्साह रहा। चांद दिखते ही मुस्लिम बहुल इलाकों बजरडीहा, मदनपुरा, शिवाला, लल्लापुरा, पीलीकोठी, बड़ी बाजार, सरैया, जलालीपुरा और पठानी टोला की गली मोहल्लों और सड़कों पर लोगों ने पटाखे बजा कर चांद दिखने की खुशी का इजहार किया। इसके साथ चांद रात में इन इलाकों में बाजार गुलजार हो उठे। दालमंडी में भी खरीदारों का हुजूम उमड़ पड़ा। कपड़ों, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के साथ क्राकरी और खाने पीने की चीजों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। रातभर लोग खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घरों में भी महिलाओं ने चांद रात पर एक दूसरे को ईद की बधाई दी। साथ ही उन्होंने ने भी ईद के लिए तैयारियां शुरू कर दीं। घरों की साफ सफाई, ईद की नमाज के लिए लोगों के कपड़े वगैरह निकालने का दौर चलता रहा। जबकि मस्जिद और ईदगाहों में भी नमाज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। नमाज के लिए चटाईयां, दरी, चांदनी के साथ ही वजू की तैयारी भी चलती रही। मंगलवार को होने वाली ईद की नमाज निर्धारित समयानुसार ईदगाहों और मस्जिदों मेें अदा की जाएगी।
तोहफे के लिए अजमेर शरीफ, जामा मस्जिद के मॉडल
ईद पर तोहफे में देने के लिए मक्का मदीना का काबा, अजमेर शरीफ दरगाह का मॉडल, जामा मस्जिद सहित कई दरगाहों के मॉडल हैं। हरे, सुनहरे और सफेद रंग के बने ये मॉडल्स छोटे-बड़े हर आकार में हैं। इन्हें तोहफे में देना काफी पसंद किया जा रहा है। इन मिनियेचर की कीमत 700 रुपये से लेकर हजारों में हैं।
कस्टमाइज करा रहे उपहार
ईदी के लिए युवाओं ने भाई, बहनों, दोस्तों को तोहफा देने के लिए उन्हें कस्टमाइज कराया। टी-शर्ट, कॉफी मग, कीरिंग, कुशन, पेन और फोटो फोल्डर पर परिवार की तस्वीरें लगाकर उपहार तैयार कराए हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू है।

लैंप शेड, कैंडल स्टैंड, नक्काशी के गुलदान
ईद पर सजावटी सामान भी तोहफे में देने की तैयारी है। इसमें कश्मीरी नक्काशी वाले गुलदान, फ्लॉवर वॉश, रंगीन कांच के लैंप शेड और कैंडल स्टैड भी हैं। 400 रुपये कीमत से शुरू होने वाले ये उपहार हजारों की कीमत में है। ये उपहार फिरोजाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, गुजरात और कलकत्ता, अजमेर से खासतौर पर बनकर आए हैं। कुरान पाक शरीफ को सहेजने के लिए तमाम नक्काशीदार बक्से बाजार में है। इसे भी तोहफे में देने के लिए खरीदा जा रहा है। इनकी कीमत 500 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed