फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Moon not sighted, farewell prayers today, Eid tomorrow

Varanasi News: चांद का नहीं हुआ दीदार, आज अलविदा की नमाज, ईद कल

Fri, 20 Mar 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Moon not sighted, farewell prayers today, Eid tomorrow
वाराणसी। मुकद्दस रमजान के दौरान रोजेदारों को एक और रोजा रखना होगा। बृहस्पतिवार (29वें रोजे) पर चांद का दीदार नहीं हुआ। ऐसे में शुक्रवार को एक और अलविदा की नमाज अदा की जाएगी और ईद का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। सऊदी अरब में भी ईद के चांद का दीदार बुधवार को नहीं हुआ था। ऐसे में यहां भी उम्मीद जताई जा रही थी कि चांद की तस्दीक नहीं हो पाएगी। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में रूय्यत-ए-हिलाल कमेटी ने चांद की तस्दीक करने का प्रयास किया, लेकिन पूर्वांचल सहित देशभर में कहीं से चांद दिखाई देने की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

मौलाना हारून रशीद नक्शबंदी ने बताया कि चांद की तस्दीक नहीं हुई है। अब ईद 21 मार्च को मनाई जाएगी। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। बैठक में मौलाना जकीउल्लाह कादरी, मौलाना अब्दुल्लाह नासिर, मौलाना जियाउर्रहमान, मौलाना अब्दुल मतिन आदि उपस्थित रहे। उधर, रोजा इफ्तार के बाद ईद की खरीदारी के लिए दालमंडी, अर्दली बाजार सहित विभिन्न इलाकों के बाजारों में रात तक भीड़ रही।ईद-उल-फितर की नमाज
विज्ञापन



ईद-उल-फितर की नमाज
21 मार्च को सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की जाएगी।

मस्जिद/ईदगाह : समय
ज्ञानवापी : 8:00 बजे
मस्जिद हकीम सलामत : 8:00 बजे

मस्जिद धरहरा : 8:00 बजे

जामा मस्जिद नदेसर : 8:00 बजे

लंगड़े हाफिज : 10:30 बजे

रसूलपुरा बड़ी मस्जिद : 7:45 बजे

लाट मस्जिद (सरैयां) : 9:30 बजे

ईदगाह पुलकोहना : 8:30 बजे

ईदगाह गोगा की बाग : 8:00 बजे

जामा मस्जिद (खोजापुरा) : 7:45 बजे

मस्जिद शहीद बाबा : 8:15 बजे

खानकाह हमीदिया रशीदिया : 8:30 बजे

मस्जिद मजहरुल उलूम : 8:00 बजे

मस्जिद तकिया शेषमान : 8:15 बजे

ढाई कंगुरा : 9:30 बजे

मस्जिद नवाब टोंक (अर्दली बाजार) : 9:00 बजे

शिया जामा मस्जिद दारानगर : 9:30 बजे

मस्जिद इस्ना अशरी मदनपुरा : 7:00 बजे

मस्जिद उम्मे कुलसूम दोषीपुरा : 8:00 बजे

गब्बू का इमामबाड़ा रसूलपुरा : 7:00 बजे

जामा मस्जिद अर्दली बाजार : 8:00 बजे

मस्जिदुल काएम भेलूपुरा : 7:00 बजे

हैदरी जामा मस्जिद गोलाघाट : 8:30 बजे

मदरसा बुतुल एकेडमी शिवपुर : 8:00 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed