फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Monu scored a hat-trick of goals, Varanasi reached the final by defeating Aligarh 7-0

Varanasi News: मोनू ने लगाई गोल की हैट्रिक, अलीगढ़ को 7-0 से हराकर फाइनल में पहुंची वाराणसी

Wed, 03 Sep 2025 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Monu scored a hat-trick of goals, Varanasi reached the final by defeating Aligarh 7-0
लालपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर में खेली जा रही दीनदयाल उपाध्याय प्रादेशिक हॉकी में मंगलवार को वाराणसी मंडल की टीम ने अलीगढ़ को 7-0 हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। वाराणसी टीम के फॉर्वर्ड खिलाड़ी मोनू राजभर ने हैट्रिक गोल दागे। इस जीत के साथ ही वाराणसी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है और अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल बुधवार को चार टीमों के बीच सुबह आठ से खेला जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मुकाबला आजमगढ़ और सहारनपुर मंडल के बीच हुआ। इसमें आजमगढ़ की टीम ने सहारनपुर मंडल को 4-0 से हराया। दूसरे मुकाबले में झांसी मंडल ने प्रयागराज की टीम को 4-0 के स्कोर से हराकर जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में अयोध्या मंडल की टीम ने देवीपाटन को 6-3 के स्कोर से हराया। चौथा मुकाबला लखनऊ और बरेली मंडल के बीच हुआ। इसमें लखनऊ ने बरेली मंडल को एकतरफा मुकाबले में 12-1 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पांचवें मुकाबले में गोरखपुर मंडल ने मेरठ मंडल को 3-0 के स्कोर से हराकर जीत दर्ज की। छठवें मुकाबले में आगरा मंडल ने प्रयागराज को कांटे के मुकाबले में 2-1 से पराजित किया। सातवां मुकाबला वाराणसी बनाम अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। आठवें मैच में बस्ती मंडल की टीम ने मुरादाबाद मंडल की टीम को 2-1 के स्कोर से पराजित कर जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में पहुंची। नौवें मैच में झांसी ने आगरा मंडल को 7-0 से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

बुधवार को पहला सेमीफाइनल वाराणसी और बस्ती मंडल के बीच सुबह आठ बजे से और दूसरा सेमीफाइनल झांसी और लखनऊ मंडल के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। रेफरी की भूमिका सुनील गुप्ता, अंकित गुप्ता, ब्रजेश कुशवाहा, सुनील चौधरी, ब्रजेश यादव, आलोक यादव, शशिकांत सिंह ने निभाई। संचालन हॉकी कोच अंकित गुप्ता और उपक्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने दिया। इस मौके पर शकील अहमद, इरशाद अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक चार मुकाबलों में वाराणसी टीम के खिलाफ कोई टीम नहीं कर सकी गोल
प्रतियोगिता के चौथे दिन वाराणसी की टीम ने अलीगढ़ को 7-0 से हराया। इसके साथ ही वाराणसी ने लगातार चौथी जीत हासिल की। अब तक हुए चारों मुकाबलों में वाराणसी ने एकतरफा जीत दर्ज की है। कोई भी टीम वाराणसी के टीम खिलाफ एक भी गोल नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed