Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Money flow like water, but drinking water not come in luck

Varanasi News: पानी की तरह पैसा बहाया, पर शुद्ध पेयजल नसीब में न आया

Thu, 27 Apr 2023 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 07:15 PM IST
विज्ञापन
Money flow like water, but drinking water not come in luck
पांच साल में ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च, कई इलाकों में होती है दूषित पानी की सप्लाई
विज्ञापन


सीवर की समस्या से लोग परेशान, आज भी बारिश में होता है जलभराव

माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। बीते पांच साल में नगर निगम ने विकास के नाम पर ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन आज भी कई इलाके मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। अब तक लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल सका है। कई इलाके ऐसे हैं जहां बारिश मेंं जलभराव हो जाता है।
सीवर और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर करोड़ों रुपये के लोकार्पण और शिलान्यास हुए। बावजूद न तो शुद्ध पानी मिल पाया और न ही सीवर की समस्या दूर हो सकी। शहर में पानी को लेकर बड़ी-बड़ी कवायदें की गईं, लेकिन अब तक फूल प्रूफ योजना नहीं बन पाई। सात करोड़ से पानी की पाइपलाइन डाली गई ताकि प्रमुख पानी की टंकियों को भेलूपुर स्थित जलकल से भरपूर पानी मिल सके। जब टेस्टिंग के लिए इसे चालू किया गया तो जगह-जगह जमीन से पानी फव्वारा निकलने लगा। व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर एक हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। यही हाल सीवर का है। जोरदार बारिश में कई इलाकों में पानी भर जाता है। जिसे निकालने मेंं नगर निगम को मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार लाइनों को तोड़कर दूसरी लाइनोंं में मिलाना पड़ता है। सीवर व्यवस्था के नाम पर भी एक हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, बावजूद जनता परेशान हैं।
विज्ञापन

बादे के बाद भी पूरे नहीं हुए काम
2017 मेंं जीतने के बाद विजयी मेयर मृदुला जायसवाल ने वादा किया था कि शहर में महिलाओं के लिए शौचालय बनाए जाएंगे। गोदौलिया में आज तक एक भी शौचालय नहीं हैं। इसके अलावा पेयजल और सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने का भी वादा किया गया था। कई इलाकों में सीवर का पानी नलों से आ रहा है। केवल पानी की टंकियां को रंग दिया गया है, पानी घरों में दूषित ही आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संसाधन सभी पानी का पता नहीं
औरंगाबाद में कुआं, हैंडपंप और ट्यूबवेल है। बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। जबकि, पास में ही दो बड़ी टंकियां हैं। एक सोनिया और दूसरी बेनियाबाग में। पानी या तो मिल नहीं रहा या फिर दुर्गंध से भरा सीवर युक्त पानी मिल रहा है। जो स्नान योग्य भी नहीं है।
बातचीत
काफी उम्मीद थी कि बेहतर काम होगा। कुछ इलाकों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश में दूषित जलापूर्ति और सीवर की समस्या है। - अनिकेत सिंह, कोनिया
सदन की बैठकें ठीक से नहीं होने पर विकास कार्यों पर चर्चा नहीं हुई। विकास के नाम पर केवल ऊपरी आवरण सुधारा गया है। - गणेश जायसवाल, कज्जाकपुरा
कई इलाकों में सीवर और पेयजल समस्या है। कई इलाके हैं जहां आज भी दूषित जलापूर्ति हो रही है। सीवर युक्त पानी आ रहा है। - प्रिंस यादव, राजघाट
नगर निगम की व्यवस्था ध्वस्त है। शिकायत के बाद समाधान में महीनों लग जाते हैं। सीवर और पेयजल प्रमुख समस्या है। - अरविंद जायसवाल कोनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article