यूपी: मिशन शक्ति की पाठशाला में छात्रा से छेड़खानी, ट्रेनर के साथी के खिलाफ मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कालेज में सोमवार को मिशन शक्ति की पाठशाला का आयोजन था। मिशन शक्ति के तहत महिला और बालिका सुरक्षा पर आयोजित कार्यक्रम में कालेज की छात्रा से छेड़खानी की गई। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
नगर के एक कालेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने और शोहदों से निपटने के लिए आत्म सुरक्षा की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान ट्रेनर छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहा था। वह छात्राओं को बता रहा था कि विषम परिस्थितियों में शोहदों से कैसे निपटें।
उसी दौरान ट्रेनर के साथ आया बाहरी युवक कालेज में छात्रा के साथ छेड़खानी करने लगा। छात्रा से जानकारी मिलने पर उसका भाई वहां आया। भाई ने विरोध किया तो छेड़खानी करने वाले युवक ने उससे मारपीट कर ली। इसके बाद अध्यापक और कर्मचारियों ने पुलिस को बुला लिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। देहात कोतवाल अभय सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर सरस्वती विहार कालोनी निवासी शुभम शास्त्री के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।