फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Molestation with women in varanasi

शराबियों ने महिलाओं से की छेड़खानी, विरोध करने पर की पिटाई

Mon, 03 Dec 2018 11:23 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 03 Dec 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Molestation with women in varanasi
demo pic
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत रानीपुर क्षेत्र की सिंधी कॉलोनी में रहने वाली महिला अपने परिवार के साथ रविवार को अमर नगर कॉलोनी में सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। देर रात वहां से वापस लौटते समय उनके घर के समीप इलाके के ही चार-पांच युवक शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


महिला के वाहन का हार्न चालक ने बजाया तो सड़क से कोई नहीं हटा। इस पर चालक सड़क से उतर कर युवकों को किनारे होने के लिए कहा तो सभी उसकी पिटाई करने लगे। इस पर महिला ने विरोध जताया तो सभी ने उनके साथ छेड़खानी करते हुए पिटाई की।
विज्ञापन


आरोप है कि सूचना देने के आधा घंटे बाद पुलिस आई तो उनके सामने भी मनबढ़ मनमानी पर उतारू थे। इस बीच स्थानीय लोगों ने एक हमलावर राहुल को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मामले में मुकदमा दर्ज न करने के साथ ही सिपाही द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आहत पीड़ित पक्ष ने सोमवार को भेलूपुर थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन विरोधी नारेबाजी भी की गई।

एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Molestation with women in varanasi
सूचना पाकर थाने पर पहुंचे भेलूपुर इंस्पेक्टर ने गुस्साए लोगों को समझाया और मेडिकल मुआयना करा कर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया तो मामला शांत हुआ। प्रकरण को लेकर मनोज, विनोद, मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed