{"_id":"611ace848ebc3e43315c5811","slug":"molestation-with-pg-girl-student-in-varanasi-bhu-campus-incident-happened-near-triveni-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: बीएचयू कैंपस में पीजी की छात्रा के साथ छेड़छाड़, त्रिवेणी हॉस्टल के पास हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: बीएचयू कैंपस में पीजी की छात्रा के साथ छेड़छाड़, त्रिवेणी हॉस्टल के पास हुई घटना
Tue, 17 Aug 2021 03:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 17 Aug 2021 03:22 PM IST
सार
छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा के दोस्त के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पर छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
चीफ प्राक्टर आफिस पर जुटी छात्रों की भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू में पीजी की छात्रा के साथ सोमवार की रात छेड़खानी की घटना से हड़कंप मच गया। आरोप है छेड़खानी का विरोध करने पर छात्रा के दोस्त के साथ बाइक सवार युवकों ने मारपीट की। सूचना पाकर जब तक प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंचते, बाइक सवार युवक भाग निकले।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा और कुछ छात्र रात करीब एक बजे चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। छात्रा का आरोप है कि बीएचयू परिसर स्थित त्रिवेणी हॉस्टल के पास वह अपने दोस्त के साथ बैठी थी, तभी बाइक सवार युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की। जब उसके दोस्त ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। चीफ प्रॉक्टर ऑफिस पर छात्रा ने शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन