फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mohan Bhagvat & Kalraj Attend Yoga Program In Varanasi

मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में मोहन भागवत और कलराज ने किया योग

Mon, 22 Jun 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 22 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mohan Bhagvat & Kalraj Attend Yoga Program In Varanasi
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ योग-प्राणायाम और सूर्य नमस्कार किया। तुलसीपुर स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में आरएसएस प्रमुख के अलावा संघ के राष्ट्रीय स्तर के कई प्रचारक व स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने भी विधायकों और भाजपा नेताओं के साथ योग किया।
विज्ञापन


होसबोले ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है। योग का अर्थ है जोड़ना। यह मात्र आसन, प्राणायाम और रोगों के उपचार तक ही सीमित नहीं है। योग मन को शरीर से, मनुष्य को प्रकृति से, विचार को कर्म से तथा आत्मा को परमपिता परमात्मा से जोड़ता है। दुनिया के दूसरे देश भी भारतीय संस्कृति का गुणगान करते रहे हैं और योग की महत्ता समझ चुके हैं। यही कारण है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने कुछ साल पहले ऋग्वेद को विश्व धरोहर के रूप में स्वीकार किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल
विज्ञापन


का ही नतीजा है कि पूरा विश्व 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मना रहा है। योग दिवस कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ नेता मधुभाई कुलकर्णी, इंद्रेश कुमार, अनिल ओक सहित क्षेत्र प्रचारक, प्रांत प्रचारक और वरिष्ठ स्वयंसेवक शामिल रहे। मोहन भागवत ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक वर्षों से योग करते आ रहे हैं। योग से जीवन सुखमय होता है, इसलिए ये गांव-गांव में होना चाहिए। योग से मानसिक और शारीरिक दोनों विकार दूर होता है। अंत:करण से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed