फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modern modular casks will facilitate water transport

Varanasi News: जल परिवहन को सुगम बनाएंगे आधुनिक मॉड्यूलर पीपा

Tue, 03 Jan 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Modern modular casks will facilitate water transport
जल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी रुड़की और खड़गपुर के विशेषज्ञ पीपा पुल के आधुनिक डिजाइन पर शोध कर रहे हैं। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि इस डिजाइन से जल परिवहन की बाधा समाप्त होगी। प्रस्तावित मॉडल में स्वचालित इंजन लगे होंगे। जलयान के आने पर पीपा पुल के बीच जुड़ा आधुनिक ट्रैक का एक सिरा खुल कर दूसरी ओर चला जाएगा। फिर अपनी जगह पर वापस लग जाएगा। इससे घंटों का काम कुछ मिनटों का रह जाएगा। गाजीपुर से वाराणसी के बीच गंगा नदी पर तीन स्थानों पर पीपा पुल बने हैं। जल परिवहन के जहाज आने पर पीपा पुलों को खोलने में तीन से चार घंटे बर्बाद होते हैं। संवाद
विज्ञापन

नहीं रुकेगा पीपा पुल का ट्रैफिक
गंगा में जलयान के आने पर पीपा पुल के आठ ब्लॉक को खोलना पड़ता है। तीन से चार घंटे तक यातायात प्रभावित होता है या मार्ग ही परिवर्तित करना पड़ता था। इसकी वजह से राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। पीपा पुल में मॉड्यूलर ट्रैक जुड़ जाने से जलयान की आवाजाही सुगम होगी। साथ ही पीपा पुल से जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

बाढ़ के समय जेटी की तरह होगा प्रयोग
बाढ़ के दिनों में मॉड्यूलर पीपा जेटी की तरह प्रयोग में लाया जाएगा। बाढ़ आने पर पीपा पुल हटा लिए जाते हैं। उस समय मॉड्यूलर पीपा घाट किनारे लगाए जाएंगे। इसकी मदद से नाव से गंगा पार करने वाले लोगों के लिए यह जेटी की तरह काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed