{"_id":"661fe3a799f97574dc0a2772","slug":"modern-material-testing-lab-will-be-built-in-iit-bhu-2024-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: IIT BHU में बनेगी आधुनिक मैटेरियल टेस्टिंग लैब, दो पूर्व छात्रों ने दिया 2.90 करोड़ का दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: IIT BHU में बनेगी आधुनिक मैटेरियल टेस्टिंग लैब, दो पूर्व छात्रों ने दिया 2.90 करोड़ का दान
Wed, 17 Apr 2024 08:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:29 PM IST
सार
Varanasi News: आईआईटी बीएचयू के बायोकेमिकल डिपार्टमेंट के डीन प्रो. विकास दुबे ने कहा कि इससे संस्थान की वृद्धि और विकास को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। क्योंकि इससे छात्रों के लिए अमूल्य संसाधन और अनुसंधान के अवसर बनेंगे।
विज्ञापन
राजीव खन्ना और उज्ज्वल नाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में दो पूर्व छात्रों की मदद से वैज्ञानिक रिसर्च के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होने जा रही है। आईआईटी कैंपस में एडवांस और डायनेमिक मैटेरियल पर शोध करने के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशाला बनाने की तैयारी है। इसके लिए यहां के दो पूर्व छात्रों 3.65 लाख डॉलर यानी 2.90 करोड़ की धनराशि आईआईटी को दान की है। इस धनराशि से विश्वशांति एडवांस्ड वाइब्रेशन एंड डायनेमिक मैटेरियल्स टेस्टिंग लैबोरेटरी बनाई जाएगी।
विज्ञापन
1979 बैच के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र और जेनिक्स टेक्नोलॉजी इंक के सीईओ राजीव खन्ना बीते दिनों 1979 बैच के गोल्डन जुबली री-यूनियन के दौरान आईआईटी बीएचयू पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ‘विश्वशांति एडवांस्ड वाइब्रेशन एंड डायनेमिक मैटीरियल्स टेस्टिंग लैबोरेटरी’ की स्थापना के लिए 285000 अमेरिकी डॉलर के दान की घोषणा की थी। इसी कार्यक्रम में मेटलर्जिक साइंस के पूर्व छात्र उज्जवल नाथ भी थे।
विज्ञापन
वह माइकर्मा के अध्यक्ष और सीईओ हैं। उन्होंने 80 हजार यूएस डॉलर संस्थान को दान करने का एलान किया। गौरतलब है कि श्री नाथ अपनी कंपनी माईकर्मा में अब तक 30 से अधिक आईआईटी बीएचयू विद्यार्थियों को नियुक्ति दे चुके हैं। भारतीय रुपये में यह धनराशि लगभग 2.90 करोड़ हो जाती है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रयोगशाला में विभिन्न तरह के मैटीरियल पर होंगे रिसर्च
विश्वशांति एडवांस्ड वाइब्रेशन एंड डायनेमिक मैटीरियल्स टेस्टिंग लैबोरेटरी की उपयोगिता आने वाले समय में बेहद महत्वपूर्ण है। जानकार बताते हैं कि मैटीरियल की उपयोगिता काफी व्यापक है। प्रयोगशाला में दवाओं से लेकर रक्षा उपकरणों, सेमीकंडक्टर, चिप समेत तमाम चीजों में प्रयोग किए जाने वाले मैटीरियल पर रिसर्च किए जाएंगे।
इसके अलावा एक्सपेरिमेंटल स्ट्रेस एनालिसिस और वाइब्रेशन व नियंत्रण से जुड़ी इंजीनियरिंग पर भी काम करने की तैयारी है।
इसके अलावा एक्सपेरिमेंटल स्ट्रेस एनालिसिस और वाइब्रेशन व नियंत्रण से जुड़ी इंजीनियरिंग पर भी काम करने की तैयारी है।