फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Modern lab started in CM's adopted CHC

सीएचसी हाथी में लैब शुरू

Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Modern lab started in CM's adopted CHC
वाराणसी। जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोद लिए गए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) हाथी में बुधवार से आधुनिक लैब की शुरुआत हो गई है। अब यहां हर छोटे-बड़े ऑपरेशन से पहले खून संबंधी जांच कराया जा सकेगा। इसके लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही इस सीएचसी में बुधवार को ऑपरेशन से दूसरा प्रसव हुआ, जिसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण इलाकों में अस्पतालों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आधुनिक लैब में रक्त विकार जिसमें किसी भी प्रकार की चोट लगने के कारण खून का थक्का देरी से बनने, अनुवांशिक रक्त बीमारियों (पीटी, एपीटीटी व अन्य ) की जांच की जा सकेगी। बुधवार को होने वाले ऑपरेशन में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ व डीआईओ डा. निकुंज कुमार वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजली शर्मा, डॉ. सरोज, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.हंसराज, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. जितेश नारायण, डा. जयगोविंद चौहान की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

00000
बिना टीकाकरण के आए मैसेज तो स्वास्थ्य विभाग को दें जानकारी
वाराणसी। अगर आपके मोबाइल पर बिना टीकाकरण कराए मैसेज आता है तो इससे घबराने की जरुरत नहीं है। इस तरह की समस्या आने पर स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना देकर उसे दुरूस्त कराया जा सकता है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने एक स्थायी तरीका ईजात किया है, जिससे बिना प्रीकोशनरी डोज लगे आ रहे मैसेज की समस्या को शिकायत प्रबंधन इकाई के जरिये दूर किया जा सके और जल्द से जल्द लगाई प्रीकोशनरी डोज जा सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि फोन नंबर (9415820479) पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कराया जा सकता है। इसके अलावा कोविन पोर्टल पर खुद ही इसको दूर कराया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed