{"_id":"676b03d13dfcbb7b600dee96","slug":"mock-drill-of-security-at-airport-practice-of-rescue-and-relief-during-plane-crash-on-runway-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi : एयरपोर्ट पर सुरक्षा का मॉक ड्रिल, रनवे पर विमान हादसे के दौरान बचाव और राहत का अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi : एयरपोर्ट पर सुरक्षा का मॉक ड्रिल, रनवे पर विमान हादसे के दौरान बचाव और राहत का अभ्यास
Wed, 25 Dec 2024 12:26 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 25 Dec 2024 12:26 AM IST
सार
बाबतपुर स्थित एयरपोर्ट पर सुरक्षा की मॉक ड्रिल हुई। इसमें रनवे पर विमान हादसे के दौरान कैसे बचाव किया जाए इसे लेकर अभ्यास किया गया। इस दौरान सुरक्षा से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को मॉक ड्रिल की गई। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि यह ड्रिल दो वर्ष में एक बार की जाती है। इसका उद्देश्य विमान दुर्घटना की स्थिति में आपातकालीन सेवाओं की तैयारी और प्रतिक्रिया का मूल्यांकन करना है।
विज्ञापन
ड्रिल में पुलिस, अग्निशमन, एयरपोर्ट अग्निशमन, स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ और एयरपोर्ट से संबंधित सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। रनवे पर एक बस को विमान के रूप में खड़ा किया गया था और ड्रिल के दौरान आपातकालीन सेवाएं अपनी भूमिका निभाती दिखाई दीं।
विज्ञापन
ड्रिल के दौरान विमान दुर्घटना की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह ड्रिल विमान दुर्घटना की स्थिति में तैयारी और प्रतिक्रिया को मजबूत बनाने के लिए किया गया है।
विज्ञापन