Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mock Drill Blackout for 15 minutes at Varanasi airport lights switched off before scheduled time

वाराणसी में ब्लैक आउट: एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक लाइटें बंद, अफसर उतरे सड़क पर; सैनिकों के लिए गंगा आरती

Wed, 07 May 2025 08:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 07 May 2025 08:15 PM IST
सार

वाराणसी में बुधवार की रात नाै बजे ब्लैक आउट किया जाएगा। तय समय से पहले ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर लाइटें बंद कर दी गईं। 

विज्ञापन
Mock Drill Blackout for 15 minutes at Varanasi airport lights switched off before scheduled time
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। सभी लाइटों को बंद कर आपातकालीन स्थिति के लिए अभ्यास किया गया। इस दाैरान लोगों को सुरक्षा उपायों के प्रति जानकारी दी गई। 

विज्ञापन




आपातकालीन समय में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया गया कि जब भी सायरन बजे जहां हैं, वहीं लेट जाएं। एयरपोर्ट संपर्क मार्ग की लाइटें भी की बंद कर दी गईं। बता दें कि ब्लैक आउट का समय रात नाै से 10 बजे तय किया गया था। हालांकि, एयरपोर्ट निदेशक ने 7 से 7:15 बजे तक ब्लैक आउट की पुष्टि की है।
विज्ञापन


इससे पहले काशी की विश्वविख्यात गंगा आरती में ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिखी। भक्तों ने जम्मू कश्मीर में हमले को लेकर भारतीय सेना को बधाई दी।

Trending Videos

एयरपोर्ट, बरेका सहित कई जगहों पर बंद हो गई लाइट

आपातकालीन स्थितियों में रहने के उद्देश्य से कराए गए अभ्यास में ब्लैक आउट का असर बुधवार को काशी में देखने को मिला। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशनों, पुलिस लाइन परिसर, काशी विद्यापीठ परिसर सहित अन्य जगहों पर शाम होने के बाद से अलग-अलग समय लोगों ने लाइट बंद कर लिया। शहर से लेकर गांव तक कहीं आधे घंटे तो कहीं 10 मिनट तक ब्लैक आउट रहा।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर 15 मिनट तक ब्लैक आउट किया गया। इस दौरान सभी लाइटों को बंद कर आपातकालीन स्थिति के लिए अभ्यास करने के साथ ही लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा केमद्देनजर रहने के बारे में जागरूक किया गया। कार्यवाहक एयरपोर्ट निदेशक की मौजूदगी में एयरपोर्ट संपर्क मार्ग की लाइटें भी बंद की गई। यहां शाम 7 से 7:15 बजे तक ब्लैक आउट किया गया। 

उधर बरेका परिसर में रात 8 बजे से 8 बजकर 10 मिनट तक ब्लैक आउट हुआ। इसके साथ ही बरेका परिसर में रात्रि 8 बजे मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जैसे ही इमरजेंसी सायरन की तीव्र ध्वनि परिसर में गूंजी, पूरे क्षेत्र में मात्र कुछ ही क्षणों में अंधकार छा गया। पूरे 10 मिनट तक बरेका का समूचा परिसर ब्लैकआउट में डूबा रहा। इसका आयोजन नागरिक सुरक्षा संगठन, बरेका द्वारा किया गया।

विज्ञापन

माैके पर माैजूद रहे अफसर

इस अवसर पर मंडलायुक्त एस.राजलिंगम,जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार,अपर पुलिस आयुक्त डॉ एस. चिनप्पा, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा महेश प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। इधर गोलघर पुरानी साड़ी मंडी में व्यापारियों ने रात 9 बजे ब्लैक आउट किया। पुलिस लाइन में रात 8.40 बजे ब्लैक आउट हुआ। 

काशी विद्यापीठ परिसर में बुधवार की देर शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक अंधेरा छा गया। विश्वविद्यालय के कुलपति, शिक्षक, कर्मचारी आवासों में लोगों ने इस दौरान अपनी लाइटें बंद रखीं। इस दौरान कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने लोगों से ब्लैक आउट का समर्थन करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed