फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC elections Ashutosh sinha Lal Bihari yadav Samajwadi Party candidates for old pension issues

एमएलसी चुनाव: आशुतोष, लाल बिहारी दूसरी बार सपा प्रत्याशी, पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षक होंगे मुद्दे

Fri, 10 Oct 2025 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:01 AM IST
सार

MLC Election UP: एमएलसी चुनाव के लिए टिकट की घोषणा होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों प्रत्याशियों ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षक और अधिवक्ताओं के मुद्दे उठाएंगे।

विज्ञापन
MLC elections Ashutosh sinha Lal Bihari yadav Samajwadi Party candidates for old pension issues
आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: स्नातक, शिक्षक एमएलसी चुनाव में दूसरी बार आशुतोष सिन्हा और लाल बिहारी यादव पर सपा ने भरोसा जताया है। लखनऊ पार्टी मुख्यालय से टिकट की घोषणा की। बनारस में जानकारी के बाद सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे ने बधाई दी है। 

विज्ञापन


कहा कि विधान परिषद स्नातक चुनाव के लिए वाराणसी-मिर्जापुर खंड के लिए आशुतोष सिन्हा को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे वर्तमान में स्नातक एमएलसी हैं। इसी प्रकार विधान परिषद शिक्षक चुनाव के लिए वाराणसी-मिर्जापुर खंड के लिए लाल बिहारी यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। वे वर्तमान में शिक्षक एमएलसी हैं।
विज्ञापन


टिकट की घोषणा के बाद आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हृदय से आभार व्यक्त किया। कहा कि जिन्होंने 2020 के स्नातक एमएलसी चुनाव में मुझ पर विश्वास करते हुए एक साधारण कार्यकर्ता को आठ जिलों का विधायक बनाया। आज पुनः 2026 के एमएलसी चुनाव में मुझे प्रत्याशी बनाकर आपने जो भरोसा जताया है, उसका मैं सम्मान रखूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी सियासी गर्मी

विधान परिषद में हमेशा पुरानी पेंशन, वित्तविहीन शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, प्रेरक, मदरसों के आधुनिक शिक्षक, अधिवक्ता, पत्रकार, छात्र संघ, बेरोजगार नौजवान...यही मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। आपका दिया हुआ विश्वास और समाजवादी पार्टी की गरिमा पर कभी आंच नहीं आने दूंगा। 

समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेकर, संघर्ष और सेवा के इस मार्ग पर सदैव अग्रसर रहूंगा। आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से एक बार फिर समाजवादी विचारों की विजय होगी। 
 

उधर लाल बिहारी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की ओर से वाराणसी-मिर्जापुर खंड से उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए पुनः प्रत्याशी बनाए जाने पर मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का हृदय से आभारी हूं। इस विश्वास और सम्मान के लिए मैं जीवनभर उनका कृतज्ञ रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed