फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   MLC Election Ashutosh Sinha leads 2900 votes after two rounds raises concerns over irregularities

एमएलसी चुनाव: तीसरे राउंड में 4307 वोट से आशुतोष सिन्हा आगे, गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा; डीएम ने किया ट्वीट

Wed, 28 Oct 2026 01:09 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 28 Oct 2026 01:09 PM IST
सार

वाराणसी में एमएलसी चुनाव की मतगणना के दो राउंड पूरे होने के बाद सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा करीब 4307 वोटों से आगे चल रहे हैं। पहड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर बंडलिंग पूरी होने के बाद गिनती शुरू हुई। आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की मांग की।

विज्ञापन
MLC Election Ashutosh Sinha leads 2900 votes after two rounds raises concerns over irregularities
पहड़िया मंडी में सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के तीसरे चक्र की गिनती पूरी हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने बढ़त बरकरार रखी है। तीसरे चक्र में आशुतोष सिन्हा को 5776 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह को 4414 मत प्राप्त हुए। अब चाैथे राउंड की गिनती जारी है।

विज्ञापन




तीनों चक्रों की मतगणना के बाद आशुतोष सिन्हा के कुल मतों की संख्या 16195 हो गई है। वहीं, केदार सिंह को अब तक कुल 11800 मत मिले हैं। इस तरह आशुतोष सिन्हा 4307 मतों से आगे चल रहे हैं। तीसरे चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद भी स्नातक एमएलसी सीट पर मतों की गिनती जारी है। अंतिम परिणाम की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार सुबह सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि दो राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की जा रही है। मतगणना के संबंध में डिस्प्ले भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हल्का हंगामा भी किया। इसके बाद जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सोशल मीडिया एक्स पर वोट की सूची अपलोड की। इसके बाद सपा कार्यकर्ता शांत हुए।

Trending Videos

एमएलसी शिक्षक पर बने लाल बिहारी
प्रशासन की ओर से अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं, स्नातक एमएलसी सीट की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी सीट पर प्रथम अधिमान के मतों की गणना पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव बढ़त में हैं। 

विवरण पत्र के अनुसार, शिक्षक सीट पर 22943 वैध मत मिले, जबकि 1441 मत निरस्त किए गए। प्रथम अधिमान के मतों में लाल बिहारी यादव को 10958 और भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को 6060 मत मिले हैं। 

प्रत्याशियों में डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 3111, धर्मेंद्र कुमार यादव को 1088, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 533, चेतनारायण दुबे को 450, संजय राय निष्पक्ष को 301, डॉ. कपिल अस्थाना को 152, अक्षय सिंह को 108 और देव नारायण सिंह को 108 मत मिले हैं। पहले चक्र में लाल बिहारी यादव को 6941, प्रमोद कुमार मिश्रा को 3005, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह को 1696, धर्मेंद्र कुमार यादव को 626, सुधांशु शेखर त्रिपाठी को 303, चेतनारायण दुबे को 271, डॉ. कपिल अस्थाना को 129, संजय राय निष्पक्ष को 93, अक्षय सिंह को 25 और देव नारायण सिंह को 55 मत मिले। 

दूसरे चक्र में लाल बिहारी को 4017 और प्रमोद मिश्रा को 3055 मत मिले। दोनों चक्रों को जोड़ने पर आंकड़े सामने आए। वहीं, स्नातक सीट पर मतपत्रों की बंडलिंग और गणना का काम देर रात तक जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed