फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   'Mittu' to be freed from fetters at the initiative of two officers

दो अफसरों की पहल पर बेड़ियों से मुक्त होगा ‘मिट्ठू’

Tue, 11 May 2021 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
'Mittu' to be freed from fetters at the initiative of two officers
वाराणसी। रामनगर के वन्यजीव संरक्षण विभाग परिसर में डेढ़ साल से बेड़ियों में जकड़े 302 के मुलजिम हाथी मिट्ठू के लिए दो प्रकृति प्रेमियों ने आगे हाथ बढ़ाया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश की पहल पर उनके पुराने परिचित और चिड़िया घर के डायरेक्टर रमेश पांडेय ने हाथी को रिहा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। हाथी को दुधवा नेशनल पार्क भेजवाया जाएगा।
विज्ञापन

कमिश्नर ने बताया कि रविवार देर रात किसी ने ट्वीट किया तो बेचैनी हो गई। हाथी को बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क साधा। संयोग कि बात यह कि पुराने परिचित चिड़िया घर के डायरेक्टर जो वाराणसी के रहने वाले हैं, उनसे बात हुई तो उन्होंने हाथी को दुधवा नेशनल पार्क भिजवाने के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि जानवर कोई भी हो, हमेशा बचाव की मुद्रा में रहता है। हाथी से गलती हुई या जो कुछ भी हुआ हो, उसे डेढ़ साल से बेड़ियों में जकड़े रहना अनुचित नहीं है। कमिश्ररेट के तहत यह मामला नहीं आता है, लेकिन जानवरों के प्रति सभी को संवेदनाएं रखनी चाहिए।
विज्ञापन

ये था मामला
20 अक्तूबर 2020 को मिट्ठू ने चंदौली के बबुरी क्षेत्र में रमा शंकर सिंह नाम के व्यक्ति को कुचलकर मार डाला था। इस मामले में महावत को जमानत मिल गई थी, लेकिन तब से हाथी को बेड़ियों में जकड़ कर रखा गया है। ठंडी, गर्मी व बरसात में वह खुले आसमान में रहता है। बीच में कई बार मथुरा व दुधवा नेशनल पार्क भिजवाने की कवायद शुरू हुई और हाथी मालिक ने भी पहल की, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed