Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mithileshnandini Sharan Being modern does not mean destroying traditions rather carrying forward

काशी में मिथिलेशनंदिनी शरण: बोले- आधुनिक होने का अर्थ परंपराओं का विनाश नहीं, उन्हें लेकर चलना होगा; दी सीख

Fri, 09 Jan 2026 06:27 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 09 Jan 2026 06:27 AM IST
सार

अयोध्या से आए महाराज मिथिलेशनंदिनी शरण ने छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि विश्वास की एकता और चरित्र-बल का समन्वय कर ही सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है।

विज्ञापन
Mithileshnandini Sharan Being modern does not mean destroying traditions rather carrying forward
कार्यक्रम के दाैरान महाराज मिथिलेशनंदिनी शरण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: महामना महोत्सव पखवाड़े के समापन पर बीएचयू में अयोध्या से आए महाराज मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि आदर्श यह नहीं बताता कि क्या हो, बल्कि यह बताता है कि हम वास्तव में कैसे हैं। आदर्श दर्पण का पर्याय है। इसमें हम स्वयं को देखते हैं। इसी तरह महामना मालवीय के चरित्र को समझकर हमें अपने अंदर सकारात्मक बदलाव लाने होंगे।

विज्ञापन


स्वतंत्रता भवन में बृहस्पतिवार को मिथिलेशनंदिनी शरण ने कहा कि साधनहीनता और कई बाधाओं के बावजूद महामना ने महासेतु के जैसे बीएचयू को स्थापित किया। आधुनिक होने का अर्थ परंपराओं का विनाश नहीं, बल्कि उन्हें आत्मसात करते हुए आगे बढ़ना है। विश्वास की एकता और चरित्र-बल का समन्वय कर ही सशक्त राष्ट्र बनाया जा सकता है। स्वराज, स्वदेशी और स्वशिक्षा महामना मालवीय के चिंतन के मूल आधार थे, जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन


सेवाज्ञ संस्थानम की ओर से ये कार्यक्रम 10 से ज्यादा दिनों तक आयोजित किया गया। बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह में विद्वानों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हिस्सेदारी की। संस्थान के राष्ट्रीय सचिव माधव झा ने युवा धर्म संसद और उतिष्ठ भारत कार्यक्रम जैसी पहल की भी जानकारी दी। हिंदी साहित्यकार प्रो. अवधेश प्रधान ने महामना कई भाषाओं के जानकार थे और मानसिक शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक सौष्ठव पर भी विशेष बल देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आठ प्रतियोगिताओं में आए 50 विद्यार्थी
बीते 25 दिसंबर से सेवाज्ञ संस्थानम् की काशी क्षेत्र इकाई ने रक्तदान शिविर, विज्ञान प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन और चित्रकला समेत 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इनमें बड़ी संख्या में 50 से ज्यादा विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्था द्वारा मालवीय के जीवन, विचार और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान से संबंधित प्रकाशित एक पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed