{"_id":"611f2be58ebc3e79ae06d93a","slug":"mission-admission-bhu-entrance-examinations-will-start-from-28-september-nta-preparing-list-of-center-wise-candidates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशनः बीएचयू में 28 सितंबर से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, केंद्रवार अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में जुटा एनटीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशनः बीएचयू में 28 सितंबर से होंगी प्रवेश परीक्षाएं, केंद्रवार अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने में जुटा एनटीए
Fri, 20 Aug 2021 09:43 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:43 AM IST
सार
जेएनयू, डीयू की तर्ज पर ही इस बार बीएचयू में भी एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। बीएचयू की वेबसाइट पर अब एनटीए की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है। 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार छह दिन में ही प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएंगी।
विज्ञापन
28 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाली इस परीक्षा के लिए केंद्रवार अभ्यर्थियों की सूची भी तैयार कराई जा रही है। जेएनयू, डीयू की तर्ज पर ही इस बार बीएचयू में भी एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। यूजी, पीजी के लिए छह सितंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। बीएचयू की वेबसाइट पर अब एनटीए की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
28 सितंबर से चार अक्तूबर तक तीन शिफ्टों में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। बीएचयू में हर साल देश भर से पांच लाख से अधिक विद्यार्थी आवेदन करते हैं। कोरोना काल में होने वाली परीक्षा को लेकर केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल को लेकर विशेष निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
देश भर में बनाए गए 185 केंद्र
बीएचयू में दाखिले के लिए यूपी में 23 केंद्र समेत देश भर में कुल 185 केंद्र बनाए गए हैं, जहां छात्र परीक्षा देंगे। यूपी में वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बलिया, बरेली, बस्ती, देवरिया, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, ग्रेटर नोएडा, झांसी, कानपुर, खलीलाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, मथुरा, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सीतापुर में केंद्र बनाए गए हैं।
तीन नए कोर्स में प्रवेश ले सकेेंगे अभ्यर्थी
इस बार अभ्यर्थी तीन नए कोर्स में दाखिला ले सकेंगे। बीएचयू की ओर से इस बार कृषि विज्ञान संस्थान के तहत बीटेक इन डेयरी टेक्नालॉजी और फूड टेक्नालॉजी का कोर्स शुरू किया गया है। जबकि बीवॉक इन कंप्यूटर एप्लीकेशन भी नए कोर्स के रूप में शुरू हो रहा है। इसमें बीवॉक इन कंप्यूटर एप्लीकेशन को दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र के तहत चलाया जाएगा।