फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mission Admission banaras hindu university Preparation for counseling from first week of November in BHU entrance examinations from 28 September

मिशन एडमिशनः बीएचयू में नवंबर के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग की तैयारी, 28 सितंबर से प्रवेश परीक्षाएं

Sat, 21 Aug 2021 12:32 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Aug 2021 12:32 PM IST
सार

 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार छह दिन में ही प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएंगी।  

विज्ञापन
Mission Admission banaras hindu university Preparation for counseling from first week of November in BHU  entrance examinations from 28 September
काशी हिंदू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक, स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए नवंबर के पहले सप्ताह से काउंसिलिंग की तैयारी चल रही है। 28 सितंबर से चार अक्तूबर तक प्रवेश परीक्षाओं के बाद माना जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) अक्तूबर अंतिम सप्ताह तक परिणाम जारी कर देगी।  साथ ही अन्य औपचारिकताएं भी पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन


इसके बाद बीएचयू काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगी। कोरोना काल में होने वाली प्रवेश परीक्षाओं के मद्देनजर केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष नजर रहेगी। इस साल एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है और छह सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की तिथि भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


एनटीए की ओर से परिणाम जारी करने से पहले वेबसाइट पर प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी। आंसर की में सवालों के जवाब पर आपत्ति करने वालों को 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से शुल्क देना होगा, जो कि नॉन रिफंडेबल होगा। प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम की विवरणिका में इसकी जानकारी दी गई है। जिन सवालों पर आपत्ति होगी, उसका विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण कराया जाएगा। तब फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस बार छह दिन में ही प्रवेश परीक्षाएं करा ली जाएंगी।  जेएनयू, डीयू की तर्ज पर ही इस बार बीएचयू में भी एनटीए की ओर से परीक्षा कराई जा रही है। यूजी, पीजी के लिए छह सितंबर तक आवेदन की तिथि निर्धारित की गई है। बीएचयू की वेबसाइट पर एनटीए की ओर से जारी प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed