फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mission 2024 many BJP district presidents of Purvanchal changed see who got responsibility

वाराणसी: मिशन 2024 से पहले पूर्वांचल के कई भाजपा जिलाध्यक्ष बदले, देखें किस जिले में किसे मिली जिम्मेदारी

Fri, 15 Sep 2023 01:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 15 Sep 2023 01:48 PM IST
सार

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को यूपी संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों समेत प्रदेश भर में कई भाजपा जिलाध्यक्षों का फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
Mission 2024 many BJP district presidents of Purvanchal changed see who got responsibility
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (बीच में)। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को यूपी संगठन में बड़े स्तर का फेरबदल किया है। काशी और गोरखपुर क्षेत्र के जिलों समेत प्रदेश भर में कई भाजपा जिलाध्यक्षों का फेरबदल किया है। जिलाध्यक्ष की तैनाती में सामाजिक और जातीय समीकरण का ध्यान रखा गया है। काशी क्षेत्र में वाराणसी, मिर्जापुर, जौनपुर व मछलीशहर के जिला अध्यक्ष यथावत हैं।  

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के करीबियों में गिने जाने वाले सुनील सिंह को गाजीपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सोनभद्र में अजीत चौबे की जगह नंदलाल गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मऊ जिला महामंत्री नूपुर अग्रवाल को जिला अध्यक्ष बनाया गया। चंदौली में अभिमन्यु सिंह की जगह काशीनाथ सिंह को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


आजमगढ़ से कृष्णपाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि लालगंज से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भदोही में युवा नेता दीपक मिश्रा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बलिया में जयप्रकाश साहू के स्थान पर पूर्व विधायक संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा संगठन द्वारा पिछले लंबे समय से जिला व महानगर अध्यक्ष पद पर बदलाव की तैयारी चल रही थी। आवेदन लेने के बाद  उनकी जांच पड़ताल के अलावा जातीय संतुलन आदि को देखते हुए यह भी मंथन किया गया कि किस पद पर किसकी तैनाती की जाएगी। इसे लेकर जिले से क्षेत्र व प्रदेश स्तर तक पर समीक्षा की गई।  घोषी उपचुनाव के बाद इसकी घोषणा के संकेत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed