Mission 2024: विपक्षी एकता को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया दिखावा, बोले- असफल लोग एक मंच पर हैं
Mission 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे। मीडिया से बातचीत में विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी एकता दिखावा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्षी एकता दिखावा है। असफल लोग एक मंच पर हैं। जनता फिर उन्हें नकारने वाली है। शिमला में आगामी 12 जुलाई को होने वाली बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा कि जुलाई का महीना है। तारीखें ऐसे ही आती ही रहेंगी। फिलहाल दो बार से केंद्र में भाजपा की सरकार है। आगे भी रहेगी। वर्ष 2019 से ज्यादा बहुमत से 2024 में मिलेगी। इस बार देश में 350 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी।
वाराणसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की समीक्षा की है। साथ ही वाजिदपुर स्थित जनसभा स्थल जाकर तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि बारिश की चुनौती से निपटने की तैयारी पहले की जानी चाहिए।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी कल वाराणसी में; रैली के बाद भाजपा नेताओं संग करेंगे टिफिन बैठक, सुरक्षा व्यवस्था में 20 आईपीएस तैनात
25 करोड़ जनता करेगी पीएम मोदी का अभिनंदन
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की 25 करोड़ जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया जाएगा। केंद्र सरकार के नौ वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। वह जनहित से जुड़ी परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे।
प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की नसीहत
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि, आवास व आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों की सूची बना ली जाए। साफ लगना चाहिए कि सरकार वंचितों को स्वाभिमान से जीने की राह पर आगे बढ़ा रही है। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने प्लास्टिक को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की नसीहत दी। जनसभा स्थल पर पेयजल का इंतजाम करना है। मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की जानी चाहिए। हर किसी की सुविधा का ख्याल रखना है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, विधायक टी राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की जनसभा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा ऐतिहासिक होगी। आठ विधानसभा क्षेत्रों से ही 50 हजार से ज्यादा लोग आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे से काशी की जनता उत्साहित है। यह कहना है कि काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल का। वह बृहस्पतिवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने काशी की जनता से अपील भी की और कहा कि सब मिलकर प्रधानमंत्री के दौरे को यादगार बनाएं। काशी के विकास की चर्चा देश-दुनिया में होती है। यह सांसद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से संभव हो सका है। विकास की गंगा बह रही है। शुक्रवार को भी विकास कार्याें का शिलान्याव व लोकार्पण होना है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एयरपोर्ट से जनसभा स्थल और बरेका गेस्ट हाउस तक भाजपा के झंडे, बैनर से लगाए जाएंगे। चौराहों को आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। 1600 बड़े-छोटे होर्डिंग व बैनर लगवाए जा रहे हैं। जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का काम संगठन करेगा। मंडल और शक्ति केंद्रोंद पर बैठकें हो चुकी हैं। जनसभा में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी महिला मोर्चा और युवा मोर्चा को दी गई है।