फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Missing youth returns home after 36 hours, deep wound marks on body and face

Varanasi News: 36 घंटे बाद घर लौटा लापता युवक, शरीर और चेहरे पर गहरे जख्म के निशान

Thu, 28 Mar 2024 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Missing youth returns home after 36 hours, deep wound marks on body and face
सदर कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव से होली की रात विवाद के बाद लापता युवक 36 घंटे बाद बुधवार की सुबह घर लौट आया। उसके चेहरे व शरीर पर कई जगह गहरे जख्म मिले हैं। युवक ने बताया कि उसे पीटा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बढ़ौली निवासी भोला के पुत्र ज्ञानचंद (24) को सोमवार की रात दो युवक घर से बुलाकर ले गए। उसके बाद जमकर मारपीट की। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं था। गांव के ही कुएं के पास से उसके एक पैर की चप्पल, मोबाइल फोन, बाइक की चाबी सहित कुछ अन्य सामान मिले थे। इसे देखकर अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने अग्निशमन विभाग की मदद से कुएं के अंदर जाल व काटा लगाकर काफी देर तक तलाश की, लेकिन कुछ भी हाथ नहीं आया। बुधवार की सुबह ज्ञानचंद घर पहुंचा। वह जख्मी हाल में था। उसके पीठ और चेहरे पर चोट के निशान थे। युवक ने बताया कि घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी लाठी-डंडे से पिटाई की गई, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद से उसे कुछ याद नहीं है। कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed