{"_id":"6141aed48ebc3e2c206c3f11","slug":"missing-teenager-from-home-found-unconscious-in-bushes-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: घर से लापता किशोरी झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिली, पिता ने चार लोगों पर कराया था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: घर से लापता किशोरी झाड़ियों में अचेत अवस्था में मिली, पिता ने चार लोगों पर कराया था मुकदमा
Wed, 15 Sep 2021 01:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के रामनगर क्षेत्र के कोदोपुर गांव में बुधवार की सुबह एक किशोरी अचेत अवस्था में झाड़ियों में पड़ी मिली। किशोरी के बदहवास मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची जलीलपुर चौकी पुलिस ने किशोरी को रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर रामनगर थाना प्रभारी अश्विन पांडे और जिला मिर्जापुर के जमालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
अस्पताल के डॉक्टर पीके वर्मा ने किशोरी का प्राथमिक उपचार करने के बाद कबीर चौरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रामनगर थाना प्रभारी अश्वनी पांडे ने बताया कि किशोरी(15) वर्ष पिछले एक सप्ताह से घर से गायब थी। परिजनों ने खोजबीन की, जब नहीं मिली तो मिर्जापुर जिले के जलालपुर थाने में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने आरोप लगाया कि वो उसकी लड़की को कहीं ले गए हैं।
विज्ञापन
उधर जमालपुर थाना एसओ ने बताया कि लड़की के पिता ने अजीत कुमार, कमलेश, सन्जू, सीता देवी के खिलाफ 7 सितंबर को किशोरी को ले जाने का मुकदमा थाने में दर्ज कराया था। सभी अभियुक्त किशोरी के पट्टी दार बताए जाते हैं। इससे पहले भी पीड़ित पक्ष की ओर से इन लोगों के खिलाफ अन्य किसी मामले में थाना जमालपुर में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन