फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misdeed cousin stuffing cloth in mouth women rush scene upon hearing sounds struggle accused arrested

UP: चचेरी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस भाई ने किया दुष्कर्म, छीनाझपटी की आवाज सुन पहुंचीं महिलाएं; आरोपी अरेस्ट

Wed, 05 Aug 2026 05:22 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 05 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

Bhadohi News: जिले के कोईरौना क्षेत्र में मुंबई से लौटे युवक पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजन मामला दबाने में लगे रहे, लेकिन ननिहाल पक्ष की सूचना पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिव बहादुर उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
misdeed cousin stuffing cloth in mouth women rush scene upon hearing sounds struggle accused arrested
मामले की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: भदोही के कोईरौना थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुंबई से लौटे एक युवक पर अपनी नाबालिग चचेरी बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद किशोरी की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार की है। पीड़िता की मां अपने छोटे बेटे के साथ सेमराध दर्शन के लिए गई थीं। उस समय कक्षा पांच में पढ़ने वाली किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके बड़े पिता का बेटा शिव बहादुर उर्फ टुनटुन, जो कुछ दिन पहले मुंबई से गांव लौटा था, घर पहुंचा और किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

घटना के दौरान किशोरी के रोने की आवाज सुनकर आसपास की महिलाएं मौके पर पहुंचीं। महिलाओं को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। सेमराध से लौटने के बाद मां को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने इसकी सूचना गोवा में मजदूरी कर रहे अपने पति को भी दी। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि मामला परिवार से जुड़ा होने के कारण कुछ परिजन इसे दबाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, जब घटना की जानकारी किशोरी के ननिहाल पक्ष को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा साक्ष्य जुटाए।

क्षेत्राधिकारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी शिव बहादुर उर्फ टुनटुन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को सीतामढ़ी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है, जबकि पीड़िता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed