{"_id":"6265469fe2afe717680250bd","slug":"miscreants-snatched-purse-from-woman-in-moving-train-in-varanasi-grp-started-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: चलती ट्रेन में बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, जीआरपी ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: चलती ट्रेन में बदमाशों ने महिला से छीना पर्स, जीआरपी ने शुरू की जांच
Sun, 24 Apr 2022 06:16 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 24 Apr 2022 06:16 PM IST
सार
वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार रात एक महिला का पर्स बदमाशों ने कैंट और सिटी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से लूट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
वाराणसी-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शनिवार रात एक महिला का पर्स बदमाशों ने कैंट और सिटी स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से लूट लिया। महिला ने वाराणसी सिटी स्टेशन पर रविवार को जीआरपी चौकी प्रभारी को मामले में तहरीर दी। जीआरपी मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी निवासी किरन तिवारी अपने दो बच्चों के साथ दुल्लहपुर स्थित अपने ससुराल से गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी से शनिवार को घर लौट रही थी। वह ट्रेन के कोच नंबर डी-6 में बैठी थी। तहरीर के मुताबिक ट्रेन सिटी स्टेशन से कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। तभी दो बदमाश कोच के अंदर घुसे और महिला का पर्स छीन कर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए।
विज्ञापन
पर्स में था गहनों के अलावा सात हजार नकद
पीड़ित महिला के मुताबिक, पर्स में एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमका और करीब सात हजार रुपये नकद रखे थे। वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी चौकी प्रभारी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन