{"_id":"691800fd754e8abcd8017e71","slug":"miscreants-beat-up-prv-constables-in-varanasi-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पीआरवी सिपाहियों के साथ दबंगों ने की मारपीट, कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर पहुंचे थे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पीआरवी सिपाहियों के साथ दबंगों ने की मारपीट, कंट्रोल रूम में शिकायत मिलने पर पहुंचे थे जवान
Sat, 15 Nov 2025 09:58 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 15 Nov 2025 09:58 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में दबंगों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया कि पीआरवी जवानों के साथ मारपीट करने लगे। शुक्रवार की देर रात में शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचे सिपाहियों के साथ दबंगों ने मारपीट की।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना के बजरडीहा सुदामापुर इलाके में शुक्रवार की देर रात पीआरवी में तैनात सिपाहियों के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। पीआरबी के जवान तेरहवीं के एक कार्यक्रम में मारपीट की सूचना पर वहां पहुंचे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बजरडीहा में काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्र नेता अभिषेक सोनकर का मकान है। जहां तेरहवीं का शोक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम को कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर आने और अभद्रता करने की सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी होते ही पीआरवी के जवान मौके पर पहुंचे तो, शिकायत करने वाले व्यक्ति ने फोन नहीं उठाया। इसी दौरान पीआरवी के जवान शिकायत के संबंध में आयोजक से बात करनी चाही, इसी दौरान एक दबंग व्यक्ति आया और पीआरवी के जवान के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगा।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही मौके पर भेलूपुर थाने के कई चौकी प्रभारी पहुंचे। तब तक दबंग लोग वहां से भाग खड़े हुए थे। पुलिस अपने साथ बिना नंबर प्लेट की पल्सर गाड़ी उठा ले गई। पुलिस दबंगों की तलाश कर रही है। देर रात तक चौकी प्रभारी बजरडीहा पवन पांडेय, चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड विकास मिश्रा, रेवड़ी तालाब चौकी प्रभारी शिवम श्रीवास्तव और अन्य चौकी प्रभारी दबंग युवकों की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
