फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   miscreants arrested with illegal pistol near Edhe helipad in varanasi near ring road many cases are registered in two police stations

वाराणसी: ऐढ़े हेलीपेड के पास अवैध पिस्टल के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे

Fri, 18 Jun 2021 05:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 05:23 PM IST
सार

बदमाश के कब्जे से पुलिस को 38 बोर का पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कैंट और शिवपुर थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी वरुणा जोन के अनुसार गिरफ्तार बदमाश भोजूबीर स्थित यूपी कालेज के पास का रहने वाले दीपक गुप्ता है। 

विज्ञापन
miscreants arrested with illegal pistol near Edhe helipad in varanasi near ring road  many cases are registered in two police stations
पुलिस की गिरफ्त में आए बदमाश के खिलाफ दो थानों में दर्ज हैं कई मुकदमे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने एक बदमाश को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।  किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में रहे बदमाश को रिंगरोड स्थित ऐढ़े हेलीपेड के पास चेकिंग के दौरान लालपुर चौकी इंचार्ज संतोष यादव ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बदमाश के कब्जे से पुलिस को 38 बोर का पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कैंट और शिवपुर थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी वरुणा जोन के अनुसार गिरफ्तार बदमाश भोजूबीर स्थित यूपी कॉलेज के पास का रहने वाले दीपक गुप्ता है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। 
विज्ञापन


अपराधियों और चेन स्नेचिंग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लालपुर पुलिस ने रिंग रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की नियत से रिंगरोड की तरफ जा रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बदमाश को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed