फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mischievous elements vandalized Chaura Mata temple in varanasi angry people blocked road

Varanasi: शरारती तत्वों ने की चौरा माता मंदिर में तोड़फोड़, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम

Fri, 07 Apr 2023 01:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 01:30 PM IST
सार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में स्थित चौरा माता मंदिर में बीती रात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। 

विज्ञापन
Mischievous elements vandalized Chaura Mata temple in varanasi angry people blocked  road
चौरा माता मंदिर में तोड़फोड़ की सूचना पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाने से चंद कदम की दूरी पर नगवा चौकी मार्ग पर स्थित चौरा माता मंदिर में बीती रात शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। मंदिर के भीतर स्थापित सरस्वती माता की मूर्ति खंडित कर दिया। साथ ही चौरा माता की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चक्का जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन


चौरा माता  मंदिर में तोड़फोड़ करने की जानकारी शुक्रवार सुबह दब हुई जब लोग दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचे। मंदिर में खंडित प्रतिमाओं को देख हंगामा मच गया। मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर नगवा-लंका मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


सूचना के बाद एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सहित प्रभारी निरीक्षक लंका अश्वनी कुमार पांडे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर उन्हें कराया और चक्का जाम खत्म कराया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि माहौल खराब करने के लिए मंदिर में तोड़फोड़ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की तेरहवीं आज, समर सिंह की गिरफ्तारी पर मां बोलीं- सजा दिलाने तक लड़ेंगे लड़ाई

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

नगवा वार्ड के पार्षद रविंद्र सिंह ने लंका थाने में तहरीर देकर मंदिर में तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस हमलावरों की तलाश में मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। इस पूरे प्रकरण में पुलिस कहा कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed