फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   misbihave

सिपाही ने की लघुशंका, मना कर रही महिला को थप्पड़ मारने पर हंगामा

Tue, 21 Jul 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
misbihave
वाराणसी। गिलट बाजार चौकी के समीप स्थित सोनकर बस्ती में एक घर के सामने सिपाही के लघुशंका करने और महिला को थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए लोगों ने सिपाही पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगा कर एसएसपी को बुलाने की मांग करते हुए गिलट बाजार चौकी का घेराव कर दिए। थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गिलट बाजार पुलिस चौकी के बगल में सोनकर बस्ती है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि नशे में धुत सादे कपड़े में एक सिपाही आया और एक महिला के घर के सामने लघुशंका करने लगा। महिला ने विरोध किया तो सिपाही ने उसे थप्पड़ मार दिया। महिला शोर मचाई तो बस्ती के लोग एकत्र हो गए और सिपाही को घेर कर चौकी पर ले गए। लोगों का आरोप है कि इस दौरान चौकी पर मौजूद एक अन्य सिपाही ने भी बदसलूकी की। इस दौरान लोगों ने पुलिस को जमकर खरीखोटी सुनाई। हंगामा के दौरान ही चौकी के दरवाजे का कांच क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर थानाध्यक्ष शिवपुर नागेश कुमार सिंह आए और लोगों को समझाने लगे, लेकिन कोई उनकी सुनने को तैयार ही नहीं था। थप्पड़ मारने वाले सिपाही से माफी मंगवाई गई तब जाकर किसी तरह से मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed