फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Misbehavior with BJYM officials: Uproar in Ramnagar police station, 4 policemen line up

भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार: रामनगर थाने में हुआ जमकर हंगामा, 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Thu, 09 Mar 2023 09:36 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Mar 2023 09:36 AM IST
सार

रामनगर थाने के मच्छरहट्टा वार्ड में दो पक्षों में लड़ाई हो गई थी। पुलिस दोनों पक्षों को रामनगर थाने ले आई थी। इसकी जानकारी पाकर भाजयुमो के नगर महामंत्री विकास बघेल रामनगर थाने जाकर दोनों पक्षों से समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि उसी बीच थाने के एक दरोगा और कुछ सिपाही उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे।

विज्ञापन
Misbehavior with BJYM officials: Uproar in Ramnagar police station, 4 policemen line up
भाजयुमो के पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर के भाजयुमो के नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा  और महामंत्री विकास बघेल के साथ बुधवार को रामनगर थाने के पुलिस कर्मियों ने दुर्व्यवहार किया। इससे नाराज भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रामनगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मामले को तूल पकड़ता देख कर रामनगर थाने में लंका इंस्पेक्टर के साथ एसीपी भेलूपुर भी पहुंचे। अंततः चार पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


रामनगर थाने के मच्छरहट्टा वार्ड में दो पक्षों में लड़ाई हो गई थी। पुलिस दोनों पक्षों को रामनगर थाने ले आई थी। इसकी जानकारी पाकर भाजयुमो के नगर महामंत्री विकास बघेल रामनगर थाने जाकर दोनों पक्षों से समझौता करने के लिए बातचीत कर रहे थे। आरोप है कि उसी बीच थाने के एक दरोगा और कुछ सिपाही उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगे। कहासुनी के बाद उनकी पिटाई भी की गई। इसकी सूचना पाकर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अर्जुन शर्मा भी रामनगर थाने गए। आरोप है कि उनके साथ भी पुलिस ने दुर्व्यवहार किया। इसकी सूचना पाकर भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल, महामंत्री ओम तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता रामनगर थाने पहुंचे। सभी लोग दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर लंका अश्विनी पांडेय, इंस्पेक्टर रामनगर भरत उपाध्याय और एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह के समझाने पर कड़ी मशक्कत के बाद सभी शांत हुए। रामनगर थाना प्रभारी भरत उपाध्याय  ने बताया कि दुर्व्यवहार के आरोपी चार पुलिस कर्मियों अंगद यादव, आशीष राय, सुमित यादव और राघवेंद्र सिंह को डीसीपी काशी जोन ने लाइन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed