{"_id":"5fc0e2ac8ebc3ec5f1253397","slug":"mirzapur-villagers-attacked-chhattisgarh-dri-team-for-arrest-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: आरोपी की धरपकड़ को पहुंची छत्तीसगढ़ की डीआरआई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: आरोपी की धरपकड़ को पहुंची छत्तीसगढ़ की डीआरआई टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला
Fri, 27 Nov 2020 05:01 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2020 05:01 PM IST
विज्ञापन
मारपीट (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
मिर्जापुर में आरोपी की खोज में पहुंची छत्तीसगढ़ रायपुर की डीआरआई टीम पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हमला कर दिया। मामला लालगंज क्षेत्र के चितरवार गांव का है। घटना में टीम के कई सदस्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के सदस्यों को बचाया और मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ रायपुर से गांजा तस्करी के आरोपी की धरपकड़ करने के लिए डीआरआई टीम चितरवार गांव आई थी। तभी पूछताछ के दौरान टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। डीआरआई की टीम के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीआरआई टीम को बचाया और थाने लाई। डीआरआई की तहरीर पर तीन नामजद व अन्य अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी बनारसी बड़ौदा गांव निवासी बताया जा रहा है और लोकेशन चितवार गांव में मिलने पर डीआरआई की टीम वहां पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और लोगों ने टीम से मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन