मिर्जापुर : महिला समेत दो की मौत के बाद रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, सात नये मरीज मिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात मरीज सामने आए। इनमें से एक वृद्ध महिला सहित दो की मौत के बाद रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 62 हो गई। इनमें से 40 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीज 21 हैं।
सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को कोरोना के सात मामले सामने आए। इसमें से एक घंटाघर निवासी युवक है, जो हरियाणा से लौटा था। उसने मंडलीय अस्पताल में 15 जून को जांच कराई थी। वहीं लखनऊ में भर्ती चुनार के पिरल्लीपुर निवासी युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई । उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई थी।
इसके अलावा विंध्याचल के बरतर तिराहा निवासी वृद्ध और बावली चौराहा निवासी युवक, सीखड़ के अदलपुरा चौधरी घाट निवासी महिला, नगर के भैंसहिया टोला निवासी युवक और कछवां के परेड वार्ड स्थित कांशीराम आवास में रहने वाली महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी वृद्धा की रिपोर्ट भी कोरोना पाजिटिव आई है। वह 16 जून को वाराणसी जांच कराने गई थी। 17 जून को उसकी मौत हो गई थी। वृद्धा के परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। शनिवार को सैंपल लिए जाएंगे।