फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur Robbery Raids in 13 districts 34 suspects interrogated police exerted all their might

Mirzapur Robbery: 13 जिलों में दबिश, 34 संदिग्धों से पूछताछ, पुलिस ने झोंकी ताकत फिर भी बदमाश पकड़ से दूर

Thu, 14 Sep 2023 03:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Sep 2023 03:05 PM IST
सार

मिर्जापुर के बेलतर के समीप गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 35 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। 34 संदग्धों से पूछताछ के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आखिर कहां के थे?

विज्ञापन
Mirzapur Robbery Raids in 13 districts 34 suspects interrogated police exerted all their might
मिर्जापुर में लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के बेलतर के समीप गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 35 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की अलग-अलग टीमों ने बुधवार की देर रात तक पूर्वांचल और बिहार के 13 जिलों में दी। दबिश के दौरान लूट और हत्या की घटनाओं में जमानत पर चल रहे आपराधिक प्रवृत्ति के 34 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की टीमें किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकीं। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश आखिर कहां के थे?

विज्ञापन


मिर्जापुर की कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर के समीप मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने सरेराह गार्ड की हत्या कर कैश वैन से 35 लाख रुपये लूट लिए थे। इस दौरान तीन अन्य लोगों को भी गोली मार कर उनकी हत्या का प्रयास किया गया। एडीजी राम कुमार के निर्देश पर वाराणसी कमिश्नरेट और जोन के नौ जिलों में बीते 10 साल में कैश वैन की लूट से संबंधित बदमाशों का ब्यौरा जुटा कर उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। इसी क्रम में पूर्वांचल की अलग-अलग जेलों में बंद लूट के लिए बदमाशों से भी पूछताछ कर वारदात के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बेहद ही शातिर

इसके बावजूद बदमाशों के संबंध में पुलिस टीमों को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश बेहद ही शातिर हैं। पूरी उम्मीद है कि उनकी तलाश में लगी तेजतर्रार पुलिस कर्मियों की टीम को जल्द ही सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में बाइक से आए शूटर्स ने दिनदहाड़े दनादन दागीं गोलियां, 35 लाख लूटे...गार्ड का मर्डर

मिर्जापुर लूटकांड मामले में बनाई गई 20 टीमें

Mirzapur Robbery Raids in 13 districts 34 suspects interrogated police exerted all their might
मिर्जापुर लूट और गार्ड की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में पहली बार हत्या के बाद कैश वैन से लूट मामले में न सिर्फ रेंज की बल्कि जोन की पुलिस टीम को लगा दिया गया है, एडीजी जोन स्वयं डेरा डाले हैं, पर घटना के दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को अपराधियों के बारे में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है। कैश वैन लूट और हत्या की अब तक की यह जिले में पहली घटना है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन वाराणसी रामकुमार मंगलवार से जिले में डटे हैं। पूरे जोन की पुलिस अपराधियों को पकड़ने में लगी है। पूर्वांचल के सभी जिलों के साथ बिहार और मध्य प्रदेश के बार्डर पर भी अपराधियों के बारे में पता कराया जा रहा है। तेज तर्रार पुलिस अधिकारियों को लगाया गया है, पर अब तक पुलिस को अपराधियों के बारे में पता नहीं चल सका है। छानबीन में पुलिस को सिर्फ एक अपराधी का फोटो मिली है।

वर्कआउट में लगी जोन की टीमें

घटना के वर्क आउट के लिए रेंज के साथ जोन की भी टीमें लगी हैं। एडीजी जोन रामकुमार घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे। उसके बाद से नगर में रुके हैं। वह बुधवार की सुबह से पुलिस लाइन में डीआईजी आरपी सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ वर्कआउट करने में लगे हैं। मंगलवार की रात से ही रेंज के तीनों थानों के क्राइम ब्रांच की टीम और सीओ को लगाया गया है। साथ ही भदोही, सोनभद्र के तेज तर्रार निरीक्षक और उप निरीक्षकों को बुलाया गया है, जो पहले जिले में तैनात रह चुके हैं। साथ ही पहले कैश वैन लूट घटना का खुलासा करने वाले लोगों को लगाया गया है।

गार्ड के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन

चील्ह बाजार निवासी जय सिंह की मौत के बाद कैश वैन कंपनी रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विस लिमिटेड के अधिकारी रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और 20 हजार रुपये परिजनों को दिया। कंपनी के अधिकारी उत्तरी क्षेत्र के प्रबंधक वीर गोविंद सिंह बुधवार की सुबह में कटरा कोतवाली में जय सिंह के चचेरे भाई नितीश सिंह, भतीजा अभिषेक सिंह, चील्ह ग्राम प्रधान के पति अनिल यादव, जय सिंह की पत्नी सचिता देवी को कंपनी के नियमानुसार एक लाख रुपये 72 घंटे में और बीमा की राशि तीन लाख एक माह के अंदर देने की बात कही।

आखिरी वेतन की धनराशि और लड़कियों के बालिग होने तक उनके ग्रेजुएट तक की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात पर सहमति बनी। कंपनी व पुलिस के अभिलेख में समझौता दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed