{"_id":"5a2e35aa4f1c1b79548c2ba0","slug":"mirzapur-road-accident-anupriya-patel-reach-hospital-to-meet-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर सड़क हादसाः अनुप्रिया पटेल घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं, CM योगी ने की मुआवजे की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर सड़क हादसाः अनुप्रिया पटेल घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचीं, CM योगी ने की मुआवजे की घोषणा
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में अनुप्रिया पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मिर्जापुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं है। छह का उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई। डीएम, एसपी और स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे।
केंद्रीय मंत्री और मिर्जापुर से सांसद अनुप्रिया पटेल ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से मुलाकात की और अधिकारियों से स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतकों को परिजनों को ढाढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
इधर, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर अफसोस जताते हुए मुआवजे की घोषणा की है। मृतक के आश्रितों को दो लाख और घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि सभी घायलों का समुचित इलाज हो और उनकी हर संभव मदद की जाए।

#UPCM श्री #YogiAdityanath ने मिर्जापुर की सड़क दुर्घटना के मृतक आश्रितों 2 लाख रुपये और घायलों को 25 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 11, 2017
उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन सुनिश्चित करे कि सभी घायलों का समुचित इलाज हो और उनकी हर संभव मदद की जाए।
बच्चे का मुंडन संस्कार करने जा रहा था परिवार
मिर्जापुर सड़क हादसाः
- फोटो : अमर उजाला
हादसा ट्रक और ट्रैक्टर में भिड़ंत के कारण हुआ। टक्कर के बाद ट्रक्टर सड़क किनारे खाई में पलट गई थी। नौ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक की मौत अस्पताल में हुई। सभी घायलों की मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां से दो गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर कुल 16 लोग सवार थे। मड़िहान थाना क्षेत्र के गढवा निवासी ट्रैक्टर चालक आनंद पटेल अपने भांजे के मुंडन के लिए उसके परिवार के लोगों को लेने बहन के ससुराल भावां पहुंचा था।
परिवार के लोग सुबह पांच बजे ट्रैक्टर पर सवार होकर शीतला धाम चुनार के लिए निकले थे। तिसुहीं के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दिया। ट्रैक्टर की ट्राली खाई में पलट गई।
मौके पर ही नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सात महिलाएं है। कई लोगों के शव मलबे में फंस गया था जिसे गैस कटर से काट कर निकाला गया। हादसा पांच से छह बजे के बीच हुआ। हादसे की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की सूचना दी और घायलों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया।