फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mirzapur police picks up dead body from funeral pyre cremated funeral on brother complaint

मिर्जापुर: पुलिस ने चिता से उठवाई बहन की लाश, भाई की शिकायत पर अंतिम संस्कार रुकवाया

Tue, 24 Nov 2020 08:41 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur police picks up dead body from funeral pyre cremated funeral on brother complaint
सांकेतिक तस्वीर

मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र के खुटहां गांव में मंगलवार को पुलिस ने महिला का शव चिता से उठवाई। महिला के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अंतिम संस्कार को रुकवाया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहन की मौत पर भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए मंगलवार की शाम को पुलिस से शिकायत की। सूचना पर चुनार स्थित शवदाह घाट पर पहुंची पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया। 

विज्ञापन


खुटहा गांव निवासी जितेंद्र पटेल की पत्नी रेनू देवी पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह उसकी ससुराल में मौत हो गई। पति ने रेनू के मायके वालों को सूचना दी लेकिन कोई भी अंतिम संस्कार के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। काफी समय इंतजार के बाद भी जब मायके पक्ष से कोई नहीं आया तो ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार करने में जुट गए।

विज्ञापन

अर्थी सजाकर महिला का शव चुनार लाया गया और वहां चिता जलाने की तैयारी की जाने लगी। तभी मृतका के भाई पंकज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पंकज ने आरोप लगाया कि इलाज के अभाव में उसकी बहन की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग उसका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस चुनार पहुंच गई और शव को चिता से उठाकर कब्जे में ले लिया।

थानाध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि मृतका के भाई ने सूचना दी है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed