फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mirzapur mining officer suspend in charge of illeagal mining

अवैध खनन के आरोप में मिर्जापुर के खनन अधिकारी निलंबित

Wed, 24 May 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Wed, 24 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
mirzapur mining officer suspend in charge of illeagal mining
सस्पेंड
शासन ने भदोही जनपद में अवैैध तरीके से खनन कराने के आरोप में भदोही के प्रभारी एवं मिर्जापुर के खनन अधिकारी जेपी द्विवेदी को निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए खान अधिकारी को लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन


उनके स्थान पर झांसी में तैनात रहे खनन अधिकारी आरबी सिंह को मिर्जापुर का खनन अधिकारी बनाकर भेजा गया है।  
बता दें कि खान अधिकारी जेपी द्विवेदी को भदोही जनपद में खाली चल रहे खनन अधिकारी का भी प्रभारी बनाया गया था।

आरोप है कि इसी दौरान उन्होंने कुछ लोगों से मिलीभगत कर धड़ल्ले से बालू का अवैैध खनन कराया।  जिसकी शिकायत लोगों ने शासन में की थी लेकिन उस समय कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सरकार बदलने के बाद लोगों ने एक बार फिर अवैध खनन कराए जाने का वीडियो सीएम के पास भेजा। जिसमें खनन अधिकारी की मिलीभगत भी बताई गई।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन ने खनन अधिकारी जेेपी द्विवेदी को निलंबित करते हुए मुख्यालय से अटैच कर दिया। साथ ही पूरे मामले पर जांच बैठा दी। सूत्रों की माने तो अवैध खनन के मामले में कई लोगों का गला फंस सकता है। क्योंकि इसमें अधिकारी से लेकर सफेद पोश तक के लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खनन अधिकारी के विरुद्घ हुई कार्रवाई से विभाग के कई लोग सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed