{"_id":"5c7fa1ecbdec221420473474","slug":"mirzapur-man-prisoner-in-pakistan-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिछले 10 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है ये युवक, गृह मंत्रालय कर रहा परिजनों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले 10 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है ये युवक, गृह मंत्रालय कर रहा परिजनों की तलाश
Wed, 06 Mar 2019 04:03 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Wed, 06 Mar 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
पूर्णमासी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी की फोटो कॉपी
- फोटो : self
सरबजीत के लिए देश-विदेश एक करने में पूरा भारत जुट गया था। कुलभूषण जाधव के लिए भी भारत सरकार और विदेश मंत्रालय लगा हुआ है। लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का एक युवक पिछले 10 सालों से पाकिस्तान की जेल में बंद है, उसकी किसी ने कोई खोज खबर नहीं ली।
विज्ञापन
मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के संगमोहाल निवासी पूर्णमासी पुत्र कुंदल 2009 में मजदूरी की तलाश में गलती से भारत की सरहद पार कर के पाकिस्तान में चला गया। पाकिस्तान ने पूर्णमासी को सरहद के पार करने के जुर्म में बंदी बना लिया। पूर्णमासी पाकिस्तान में लाहौर के नौलखा जेल में बंद है।
विज्ञापन
लोगों के मुताबिक पूर्णमासी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसी बीच मजदूरी की तलाश में गलती से सरहद पार कर गया था। सूत्रों के मुताबिक पूर्णमासी के परिजनों की तलाश गृह मंत्रालय कर रहा है। पूर्णमासी के बारे में शासन से पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रशासनिक अधिकरियों ने कहा...
जिलाधिकारी अनुराग पटेल का कहना है कि उनको इस मामले मे कोई जानकारी नहीं है और ना ही उन्हें गृहमंत्रालय की तरफ से कोई पत्र मिला है। जबकि पाकिस्तान की जेल में पूर्णमासी ने जो जानकारी उपलब्ध कराई थी उसके आधार पर यह सूचना मांगी जा रही है।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई कि युवक मिर्जापुर जिले का ही है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जैसे ही पता चलेगा इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी।
वहीं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का कहना है कि अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई कि युवक मिर्जापुर जिले का ही है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। जैसे ही पता चलेगा इसकी सूचना शासन को भेजी जाएगी।