फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   mirzapur crime

व्यवसायी की हत्या-

Sat, 18 Jan 2020 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
mirzapur crime
चावल व्यवसायी की गोली मार कर हत्या
विज्ञापन

भदोही के व्यवसायी की मिर्जापुर में मिली लाश
तीन पर हत्या का मुकदमा, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
औराई (भदोही)/मिर्जापुर। महाराजगंज क्षेत्र के कंसापुर गांव निवासी चावल व्यवसायी शिव कुमार गुप्ता (38) की रुपये के लेनदेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश शुक्रवार सुबह मिर्जापुर के चिंदलिख गांव में कुएं से बरामद हुई। मामले में तीन लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
औराई क्षेत्र के कंसापुर-महराजगंज निवासी स्व. उमाशंकर गुप्ता का पुत्र शिव कुमार गुप्ता चावल और धान का कारोबार करता था। बृहस्पतिवार दोपहर वह घर से निकला तो लौटकर नहीं आया। घरवालों ने सूचना औराई पुलिस को दी। उधर, शुक्रवार सुबह शिव कुमार का शव मिर्जापुर के चील्ह थाने के चिंदलिख गांव के कुएं में होने की सूचना मिलने पर दोनों जनपदों की पुलिस ने शव को निकलवाया। पता चला कि शिव कुमार एक राइस मिल पर गया था। पुलिस वहां गई और शक के आधार पर वहां खड़ी एक कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो घटना के सूत्रधार का पता चल गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदीप कुमार दुबे निवासी बिहड़ा मिर्जामुराद, वाराणसी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रदीप दुबे बिहार से चावल लाकर बेचता था। शिवकुमार से उसका चावल का लेनदेन होता था। शिवकुमार के 25 लाख 10 हजार रुपये प्रदीप दुबे पर बकाया थे। रुपये न देने पड़े इसलिए प्रदीप ने संगम दुबे और उसके दोस्त बाबू के साथ मिलकर शिव कुमार को रास्ते से हटाने की साजिश रची। इस क्रम में बृहस्पतिवार को औराई से कार में बैठाकर तीनों शिवकुमार को चील्ह ले गए और गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। औराई चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में शिवकुमार को गाड़ी में बैठाने की जानकारी मिली। मृतक केभतीजे पवन गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने मिर्जामुराद के बिहड़ा निवासी प्रदीप दुबे, सहसेपुर निवासी संगम दुबे और बाबू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। भदोही के एसपी राम बदन सिंह ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिर्जापुर के एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मिर्जापुर में कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट भदोही एसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed