फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mirzapur crime news in hindi firing by miscreants targeting the textile businessman

मिर्जापुर में वस्त्र व्यवसायी को लक्ष्य कर बदमाशों ने की फायरिंग, छूकर निकली गोली

Mon, 15 Feb 2021 06:53 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: हरि User Updated Mon, 15 Feb 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Mirzapur crime news in hindi firing by miscreants targeting the textile businessman
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बदमाशों ने एक वस्त्र व्यवसायी पर निशाना साधकर फायरिंग कर दी। संयोग रहा कि व्यवसायी को गोली छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव के पास रविवार की रात का है। वस्त्र व्यवसायी दुकान बंद कर घर जा रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के बरकछा खुर्द निवासी कपड़ा व्यवसायी चुल्लूराम मौर्या (50) की कपड़ा की दुकान बरकछा पेट्रोल पंप के पास स्थित है। रविवार की रात वह दुकान बंद कर अपने घर वापस जा रहे थे। वह बरकछा खुर्द मोड़ के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। चुल्लूराम की पीठ में गोली छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन


मौके से भागकर पास स्थित दुकान में जाकर उसने जान बचाई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चुल्लूराम को इलाज के लिए  मंडलीय अस्पताल में ले जाया गया। इस सम्बंध में देहात कोतवाल विजय चौरसिया ने बताया कि गोली नहीं चली है। मामले कि जांच की जा रही है। व्यवसायी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed