मिर्जापुर : मुंबई से लौटे पिता-पुत्र मिले कोरोना पॉजिटिव, 35 मरीज स्वस्थ हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। मंगलवार को छानबे ब्लाक के अघवार सुपंथा गांव में निवासी पिता-पुत्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दोनों मुंबई से लौटे थे और भदोही में जांच कराए थे। भदोही से ही जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
दो पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 50 हो गई है। इसमें 35 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। जिले में कोरोना संक्रमितों के बढ़ने और घटने का क्रम जारी है। रविवार को सीखड़ के विदापुर में तीन, हलिया में एक और तीर्थ पुरोहित के परिवार के दो लोगों समेत छह पॉजिटिव मिले थे।
सोमवार को चुनार के महमदपुर गांव में महिला कोरोना संक्रमित मिली। मंगलवार को छानबे ब्लाक के अघवार में पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक व्यक्ति अपनी पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ 28 मई को मुंबई से लौटा था। उसका गांव भदोही के बार्डर पर है। 10 जून को तबीयत खराब होने पर भदोही में जाकर जांच कराया। वहां पिता-पुत्र का सैंपल लिया गया।
मंगलवार को पिता-पुत्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिता-पुत्र को सेफोर्ड में बने आइसोलेशन में भर्ती किया। वहीं परिवार के नौ लोगों को परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय के क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन किया गया है।