{"_id":"610a62758ebc3ec306333633","slug":"minor-gorlreached-varanasi-cantt-station-after-wandering-from-prayagraj-rpf-handed-over-to-her-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज से भटक कर वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंची किशोरी, आरपीएफ ने पिता को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज से भटक कर वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंची किशोरी, आरपीएफ ने पिता को सौंपा
Wed, 04 Aug 2021 03:18 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 Aug 2021 03:18 PM IST
सार
बुधवार सुबह गाड़ी संख्या 05003 (कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस) से किशोरी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरी थी। किशोरी को घबराया देख कर एक यात्री ने उससे कारण पूछा।
विज्ञापन
आरपीएफ की टीम ने किशोरी को पिता के हवाले किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से भटक कर वाराणसी के कैंट स्टेशन पहुंची किशोरी को आरपीएफ ने उसके पिता को सकुशव सौंप दिया। बुधवार सुबह गाड़ी संख्या 05003 (कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस) से किशोरी कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उतरी थी। किशोरी को घबराया देख कर एक यात्री ने उससे कारण पूछा। कुछ नहीं बताने पर यात्री ने किशोरी को आरपीएफ की महिला कांस्टेबल को सौंप दिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि किशोरी प्रयागराज में ट्रेन पर सवार हुई थी। जिसकी दिमागी हालत ठीक नही है। आरपीएफ द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर उसने अपने पिता का नाम सुनील कुमार मिश्रा बताया साथ ही मोबाईल नंबर भी बताया। उक्त मोबाईल नंबर पर सूचना दी गई तो किशोरी के पिता वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन
पिता को देखकर किशोरी ने पहचान लिया। बताया की यही मेरे पिता है। कागजी कार्रवाई के बाद बाद किशोरी को सकुशल उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया। किशोरी के पिता ने आरपीएफ को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। मंडल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने बताया कि मंडल अपनी नियमित रेल कार्यप्रणाली के साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियों के प्रति भी उत्तरदायी रहते हुए सक्रियता से अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। जिसमें रेल सुरक्षा बल अपनी सशक्त भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन