वाराणसीः खेत में बिजली गिरने से किशोर की मौत, दूसरा घायल, विधायक ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना
प्रीतम (14 वर्ष) और मिंटू सुबह 11 बजे गांव के बाहर एक पोखरे के पास बकरी चराने गए थे। तभी अचानक तेज गरज के साथ बारिश व बिजली गिरी। प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन मिंटू अचेत हो गया।
विस्तार
वाराणसी के सिंधोरा थाना क्षेत्र के जाठी में शुक्रवार को बिजली गिरने से एक किशोर की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। अच्छेलाल राजभर का पुत्र प्रीतम (14 वर्ष) तथा बालकिशुन राजभर का 14 वर्षीय पुत्र मिंटू सुबह 11 बजे गांव के उत्तरी छोर पर स्थित एक पोखरे के पास बकरी चराने गए थे। तभी अचानक तेज गरज के साथ बारिश व बिजली गिरी। जिसके चपेट में प्रीतम व मिंटू आ गए।
प्रीतम की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन मिंटू अचेत हो गया। जब थोड़ी दूर पर स्थित ग्रामीणों ने घटना को देखा तो भाग कर वहां पहुंचे और दोनों को आननफानन एक निजी अस्पताल ले गए जहां प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल मिंटू को पुलिस की मदद से चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया।
इधर, इस घटना की जानकारी के बाद क्षेत्रीय विधायक डॉ अवधेश सिंह जाठी गांव पहुंचे। मृत और घायल बालक के घर पहुंचकर घटना के प्रति दुख जताया। फोन कर एसडीएम पिंडरा गिरीश कुमार द्विवेदी को सीएम आपदा राहत कोष से मिलने वाली पांच लाख रुपए की मिलने आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।
सड़क हादसे में बुलेट सवार दरोगा घायल
महिलाओं पर छींटाकशी करने वाले भेजे गए जेल
जमीन मामले में पूर्व विधायक के पुत्रों और पड़ोसियों में मारपीट
फूलपुर थाना अंतर्गत मंगारी बाजार निवासी व पूर्व विधायक के पुत्रों और पड़ोसियों में शुक्रवार को जमीन कब्जे को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूर्व विधायक रामकरन पटेल के पुत्र अवधेश पटेल का आरोप है कि कब्जे की जमीन पर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है।
इसी बीच पड़ोसी ने उक्त जमीन पर कब्जा करने की नियत से निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर एकजुट होकर लाठी-डंडे मारपीट घायल कर दिया। पुलिस एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।