फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minor boy died and one injured due to electric current in Varanasi

दर्दनाक हादसा: पतंग लूटने के लिए घर से खेत में गए थे दो बच्चे, तार में उतरे करंट से एक की मौत; दूसरा गंभीर

Wed, 02 Oct 2024 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:39 PM IST
सार

वाराणसी जिले में तार में उतरे करंट से किशोर की मौत जबकि एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया। दोनों पतंग लूटने के लिए घर से खेत में गए थे। यहां जानवरों से बचाव के लिए खेत के चारों तरफ तार लगवाए थे। 

विज्ञापन
minor boy died and one injured due to electric current in Varanasi
किशन की फाइल फोटो - फोटो : स्वजन

विस्तार

वाराणसी में चितईपुर थाना क्षेत्र के तारागांव में मंगलवार की शाम पतंग लूटने के लिए खेत में गए किशोर और बालक की तार में आ रहे करंट की चपेट में आ गए। घटना में किशोर की मौत हो गई और सात साल का बालक झुलस गया।

विज्ञापन


घायल बालक को बीएचयू अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लिया। इस मामले में परिजनों ने खेल मालिक और किसानों के खिलाफ तहरीर दी है। खेत में तार जानवरों से फसल को बचाने के लिए लगाए गए थे।
विज्ञापन


तारापुर के रहने वाले संजय साहनी का बेटा किशन (12) और संजय की बहन संगीता का बेटा विकास (7) दोनों शाम लगभग 6 बजे खेलते हुए खेत की ओर गए। पतंग लूटने के लिए वह दौड़ते हुए खेत में लगे तार में उलझ गए। जानवरों से बचाव के लिए खेत के चारों तरफ लगे तार में करंट दौड़ाया गया। भागते समय किशन और विकास करंट की जद में आकर तड़पने लगे। तार से चिंगारी और आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े और परिजन भी पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान किशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, विकास की हालत गंभीर बनी हुई है। विकास अपने ननिहाल में ही रहता है। किशन की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।


पिता संजय साहनी का आरोप है कि गांव के रहने वाले कई लोग बटाई पर खेत लिए हैं। खेत के चारों तरफ करंट दौड़ाया है, ताकि जानवरों को झटका लगे और वह भाग जाएं। इनकी लापरवाही से मेरे बेटे की जान गई और भांजा भी गंभीर है। किशन 2 भाई और 3 बहन में चौथे नंबर पर था। भांजा विकास अपने माता- पिता का इकलौता बेटा है। थाना प्रभारी निरीक्षक चितईपुर संजय मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed