फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ministry of External Affairs eyes on BHU ragging case

बीएचयूः विदेशी छात्र के साथ रैगिंग प्रकरण पर विदेश मंत्रालय की नजर

Wed, 18 Oct 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 18 Oct 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Ministry of External Affairs eyes on BHU ragging case
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू कला संकाय में बीए प्रथम वर्ष के छात्र फिजी निवासी मुनीश क्रिसनील सामी के साथ रैगिंग की घटना को विदेश मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव के साथ ही फिजी दूतावास के अधिकारी लगातार चीफ प्रॉक्टर के संपर्क में हैं और घटना पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


इस बीच, आरोपियों की धरपकड़ के साथ ही मुनीश को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। मंगलवार की दोपहर मुनीश सुरक्षा निगरानी में क्लास करने कला संकाय पहुंचा।
विज्ञापन


फिजी निवासी छात्र मुनीश क्रिसनील सामी ने एलबीएस हॉस्टल के कुछ छात्रों पर रैगिंग और मारपीट का आरोप लगाते हुए कला संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण अधिष्ठाता और चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते रविवार को मामले में लंका पुलिस ने चार अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मारपीट, हमला, धमकाने और अपमानित करने का मामला दर्ज किया था। विश्वविद्यालय के एंटी रैगिंग सेल, लंका पुलिस के अलावा चीफ प्राक्टर के निर्देशन वाली कमेटी इसकी जांच कर रही है।

चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह ने बताया कि छात्र की सुरक्षा के लिए एक गार्ड की तैनाती की गई है, जो उसके साथ रहेगा। विदेश मंत्रालय की ओर से इस बारे में मांगी गई जानकारी मुहैया करा दी गई है। फिजी दूतावास भी संपर्क में है। घटना से जुड़ी हर जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से मंत्रालय को दी जा रही है।

सीसीटीवी होता तो पकड़ में आते आरोपी

Ministry of External Affairs eyes on BHU ragging case
फाइल
विदेशी छात्र के मुताबिक उसके साथ 13 और 14 अक्तूबर को दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाएं हुईं। कला संकाय स्थित क्लास के बाहर और मैत्री जलपान गृह के अंदर जहां घटना हुई, अगर वहां सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो आरोपियों की पहचान आसानी से हो जाती।

हालांकि पीड़ित छात्र का कहना है कि वह आरोपियों के सामने आने पर उन्हें पहचान जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आरोपियों की छानबीन की जा रही है।

इधर,बीएचयू परिसर में गुरुवार से दिवाली अवकाश होने की वजह से अधिकांश छात्र-छात्रा अपने घर जाने की तैयारी में हैं। दो दिन पूर्व परिसर के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के बाद इंटरनेशनल हाउस कांपलेक्स में आयोजित दिवाली मिलन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।

वर्ल्ड आर्गेनाईजेशन ऑफ  स्टूडेंट्स एंड युथ  वाराणसी चैप्टर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न देशों के रहने वाले छात्र-छात्राओं ने मिट्टी का दीप जलाकर इको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed