फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   minister udaybhaan singh

उद्यमियों की वकालत में कोई कमी आने नहीं दूंगा

Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
minister udaybhaan singh
वाराणसी। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने एमएसएमई उद्यमियों से कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान मेरे हाथ में नहीं है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि उद्यमियों की वकालत में कोई कमी नहीं आने दूंगा।
विज्ञापन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एंड द स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से सोमवार को चांदपुर स्थित एमएसएमई सभागार में उद्यमियों ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान उद्यमियों ने समस्याओं के बारे में जानकारी दी। राज्यमंत्री ने कहा कि जो भी कठिनाइयां आ रही हैं, उन सभी का समाधान होगा। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सदैव उद्यमियों के भले के बारे में सोचती है। भाजपा की नीयत साफ है।
विज्ञापन

उद्यमियों में आरके चौधरी ने जीएसटी रिफंड में आ रही दिक्कतों को दूर कराने की मांग की और कहा- निर्यात में दस हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति कंटेनर सरकारी सहयोग दिया जाए। उद्यमी राजेश भाटिया ने कहा कि औद्योगिक आस्थान की जमीनों को फ्री होल्ड किया जाए। उन्होंने रिंग रोड किनारे औद्योगिक आस्थान बनाने की मांग की। उद्यमी राजीव अग्रवाल ने खराब सड़कों के चलते उद्योगों पर पड़ रहे प्रभाव के बारे में बताया। उद्यमी दीपक बजाज ने भी अपनी बात रखी। उद्यमियों ने प्रशिक्षण से जुड़ी समस्याएं यूपी इंस्टीट्यूट डिजाइन की अध्यक्ष क्षिप्रा शुक्ला के सामने रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed